John Cena Net Worth: 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने रेसलिंग से लिया रिटायरमेंट, जानें उनकी नेट वर्थ

John Cena Net Worth: रिकॉर्ड 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने WWE से संन्यास ले लिया है। शनिवार नाइट्स मेन इवेंट में गंथर के खिलाफ आखिरी मुकाबले के साथ उनका करीब दो दशक लंबा करियर खत्म हुआ।

Priya Shandilya
अपडेटेड14 Dec 2025, 04:58 PM IST
17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने रेसलिंग को कहा अलविदा
17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने रेसलिंग को कहा अलविदा(X)

John Cena Net Worth: WWE की रिंग में जिसने करीब दो दशक तक अपना दबदबा बनाए रखा, वो दौर अब इतिहास बन गया है। रिकॉर्ड 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने आखिरकार रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। शनिवार नाइट्स मेन इवेंट में गंथर के खिलाफ उनका आखिरी मुकाबला हुआ, जहां “रिंग जनरल” ने उन्हें टैप आउट करने पर मजबूर किया। यह लगभग 20 साल में पहली बार था जब जॉन सीना किसी मैच में टैप आउट हुए। फैंस के लिए यह पल भावुक भी था।

पहले ही कर दिया था रिटायरमेंट का ऐलान

जॉन सीना 2017 से 2024 तक पार्ट-टाइम WWE परफॉर्मर रहे। पिछले साल 'मनी इन द बैंक' इवेंट में उन्होंने साफ कर दिया था कि 2025 के अंत तक वे रेसलिंग रिंग को अलविदा कह देंगे। इसके बाद जनवरी से उनका रिटायरमेंट टूर शुरू हुआ, क्योंकि फैंस उन्हें अब ज्यादा हॉलीवुड स्टार के रूप में देखने लगे थे।

जॉन सीना की नेट वर्थ (John Cena Net Worth)

सेलिब्रिटी नेट वर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में जॉन सीना की नेट वर्थ करीब 80 मिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा के अनुसार 7,24,56,08,000.00 रुपये) है। उनकी कमाई सिर्फ रेसलिंग से नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों, टीवी शोज, एंडोर्समेंट्स, मर्चेंडाइज और बिजनेस वेंचर्स से भी आती है। 2024 में वह फोर्ब्स की लिस्ट में 16वें सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर रहे, जिनकी इनकम 30 मिलियन डॉलर थी। 2015 में उन्होंने रेसलिंग से 9.5 मिलियन डॉलर कमाए थे।

सबसे अमीर रेसलर कौन

जॉन सीना भले ही टॉप 5 में शामिल हों, लेकिन सबसे अमीर रेसलर नहीं हैं। विंस मैकमॉन की नेट वर्थ 3.2 बिलियन डॉलर है, जो WWE के को-फाउंडर और प्रोमोटर रहे हैं। अगर उन्हें अलग कर दें तो यह खिताब द रॉक (ड्वेन जॉनसन) को जाता है, जिनकी नेट वर्थ 800 मिलियन डॉलर है, यानी सीना से 10 गुना ज्यादा।

एक्टिंग से भी जमकर कमाई

फोर्ब्स के मुताबिक, जॉन सीना 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में 16वें नंबर पर रहे और उन्होंने करीब 30 मिलियन डॉलर कमाए। हाल के वर्षों में वह Peacemaker, Argylle, Ricky Stanicky, Jackpot!, Die Hart 2 और The Bear जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आए।

जॉन सीना का रिटायरमेंट WWE के एक सुनहरे दौर के अंत जैसा है। रिंग में उनकी मौजूदगी, मेहनत और पहचान हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी। भले ही वह अब कुश्ती से दूर हों, लेकिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़John Cena Net Worth: 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने रेसलिंग से लिया रिटायरमेंट, जानें उनकी नेट वर्थ
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़John Cena Net Worth: 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने रेसलिंग से लिया रिटायरमेंट, जानें उनकी नेट वर्थ