कानपुर में मस्जिद के पास 2 स्कूटी में धमाका, 10 लोग घायल

Kanpur Scooter Blast: कानपुर के मिश्री बाजार में मस्जिद के पास खड़ी 2 स्कूटी में तेज धमाका हुआ। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। लोग सड़क पर भागते नजर आए। धमाके से बाजार की एक दुकान की छत गिर गई। जबकि छह दुकानों की की दीवारें चटक गईं। धमाका इतना तेज था कि 500 मीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी।

एडिटेड बाय Jitendra Singh
अपडेटेड8 Oct 2025, 10:08 PM IST
Kanpur Scooter Blast: कानपुर में भीषण बम धमाका हुआ है।
Kanpur Scooter Blast: कानपुर में भीषण बम धमाका हुआ है। (Hindustan)

Kanpur Scooter Blast: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के मूलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्री बाजार में एक भीषण धमाका हुआ है। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह धमाका मस्जिद के नजदीक हुआ है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लगभग 500 मीटर के दायरे तक आवाजसुनी गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस धमाके की चपेट में 10-12 लोग घायल हो गए है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास कई घरों के शीशे टूट गए और कई दीवारों पर दरारें पड़ गईं।

पुलिस का दावा है कि विस्फोट दो स्कूटियों में हुआ। ऐसा क्यों और कैसे हुआ, इसका जवाब फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली। वह घायलों का हाल जानने उर्सुला अस्पताल भी गए और घायलों और उनके परिजनों से बात भी की। फिलहाल पुलिस के साथ-साथ स्थानीय खुफिया इकाई जांच में जुट गई है। कुछ दूरी पर ही कोतवाली और मरकज मस्जिद है। पास में ही बड़ी संख्या में पटाखों की फुटकर दुकानें भी लगती हैं।

यह भी पढ़ें | पापा घर चलो… 2 साल मासूम और 16 बार डायलिसिस, वो घर नहीं दुनिया से चली गई

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिश्री बाजार में रहने वाले अब्दुल हमीद की खिलौनों की दुकान है। उनकी दुकान के बाहर सड़क पर 2 स्कूटी खड़ी थीं। तभी दोनों स्कूटी में एक साथ तेज धमाका हुआ। स्कूटी से निकले आग के गुबार से दुकानों पर खड़े और वहां से गुजर रहे लोग झुलस गए। वहीं, विस्फोट से दोनों स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट कैसे हुआ इस बात का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवर लाल और जॉइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार पहुंच गए हैं।

दुघर्टना है या साजिश

फिलहाल पुलिस अपनी शुरुआती जांच में यह मान रही है कि धमाका दो स्कूटियों में रखी किसी वस्तु के कारण हुआ। पुलिस सभी संभावनाओं जैसे संदिग्ध वस्तु, वाहन की बैटरी में विस्फोट, या कोई साजिश की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि जिस स्कूटी पर धमाका हुआ है। उसके बारे में पुलिस ने जानकारी हासिल कर ली है। पुलिस का कहना है कि जो लोग इसे चला रहे थे, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। यह एक दुर्घटना है या कोई साजिश, यह बाद में ही पता चलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़कानपुर में मस्जिद के पास 2 स्कूटी में धमाका, 10 लोग घायल
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़कानपुर में मस्जिद के पास 2 स्कूटी में धमाका, 10 लोग घायल
OPEN IN APP