Karnataka Bus Accident 2025: कर्नाटक में ट्रक की टक्कर से ‘आग का गोला’ बनी बस, जिंदा जल गए 10 लोग

Karnataka Chitradurga Bus Accident 2025: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में क्रिसमस सुबह एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में बस में आग लग गई, जिसमें 10 लोग जिंदा जल गए।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड25 Dec 2025, 08:06 AM IST
कर्नाटक में आग का गोला बनी बस
कर्नाटक में आग का गोला बनी बस

Karnataka Chitradurga Bus Accident 2025: कर्नाटक के चित्रदुर्ग से क्रिसमस की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार तड़के चित्रदुर्ग जिले में नेशनल हाईवे-48 (NH-48) पर स्लीपर बस की टक्कर ट्रक से हो गई। दोनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि स्लीपर बस में आग लग गई और कम से कम 10 लोग जिंदा जल गए।

सोशल मीडिया पर आग लगने के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बस बुरी तरह से जलती हुई दिख रही है। आग की लपटों से घिरी बस का वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण होगा। अब आग को शांत कर लिया गया है। सुबह के वक्त का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है बस पूरी तरह से जल गई है और ट्रक के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें | MP के इस शख्स ने कर दिया कमाल, पहले की मजदूरी बाद में बन गया सफल बिजनेसमैन

कैसे हुआ ये भीषण हादसा?

आग का गोला बनी बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। इस दौरान सभी यात्री सो रह थे कि तभी सुबह 3 बजे के करीब दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने डिवाइडर पार करके बस में टक्कर मार दी। दोनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई।

यात्रियों को नहीं मिला बाहर निकलने का मौका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस में आग तेजी से फैल गई और यात्री बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सके। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। जली हुई बस को हाईवे से हटाने का काम जारी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Karnataka Bus Accident 2025: कर्नाटक में ट्रक की टक्कर से ‘आग का गोला’ बनी बस, जिंदा जल गए 10 लोग
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Karnataka Bus Accident 2025: कर्नाटक में ट्रक की टक्कर से ‘आग का गोला’ बनी बस, जिंदा जल गए 10 लोग