कर्नाटक: डीजीपी रामचंद्र राव पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, गृह मंत्री ने दिया बयान

कर्नाटक के डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि जांच के बाद उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है।

भाषा
अपडेटेड20 Jan 2026, 03:15 PM IST
डीजीपी के. रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया गया है।
डीजीपी के. रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया गया है।

कर्नाटक में डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी के रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित अश्लील वीडियो को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कथित वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजीपी के. रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया है। जांच के बाद उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है।

परमेश्वर ने कहा कि इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है।”सोमवार को समाचार चैनलों पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें राव को महिलाओं के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया। राव ने वीडियो को नकारते हुए इसे ‘‘फर्जी’’ बताया है।

यह भी पढ़ें | टीम इंडिया घरेलू हालात में बेजोड़, फर्ग्यूसन बोले– वनडे जैसी ही होगी चुनौती

गृह मंत्री ने दिया बयान

बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निलंबन एक तात्कालिक कदम था। उन्होंने कहा, “हमने उन्हें निलंबित कर दिया है। जांच होगी, जांच के बाद अन्य पहलुओं का भी पता चलेगा और उसके अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि निलंबित अधिकारी उनसे मुलाकात करना चाहते थे, परमेश्वर ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर किसी भी तरह की बातचीत से परहेज किया। उन्होंने कहा, “ऐसी स्थिति में सतर्क रहना जरूरी होता है, इसलिए मैं उनसे नहीं मिला। ”भाजपा की ओर से अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग पर मंत्री ने संकेत दिया कि सरकार भविष्य में और सख्त कार्रवाई से इनकार नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें | IPS रामचंद्र राव का महिलाओं संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सरकार ने किया सस्पेंड

शिकायतकर्ता के बारे में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा, “मुझे शिकायतकर्ता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शुरुआती तौर पर जो सामने आया है, उसके अलावा मुझे इस मामले में कुछ भी नहीं पता। उन्होंने कहा कि इस घटना से विभाग को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। ऐसी घटनाएं न केवल पुलिस विभाग बल्कि अन्य विभागों के लिए भी शर्म की बात हैं।

विवादों से है उनका पुराना नाता

बता दें कि रामचंद्र राव पहले से ही विवादों में रहे हैं। वह जेल में बंद अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता हैं। मार्च 2025 में, उन्हें सोना तस्करी मामले में संलिप्तता के आरोपों के बाद अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया था। रान्या राव पर भी आरोप है कि उन्होंने सुरक्षा जांच से बचने के लिए अपने पिता के पद और प्रोटोकाल का दुरुपयोग किया था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़कर्नाटक: डीजीपी रामचंद्र राव पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, गृह मंत्री ने दिया बयान
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़कर्नाटक: डीजीपी रामचंद्र राव पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, गृह मंत्री ने दिया बयान