कश्मीर घाटी बर्फ से घिरी… क्या मौसम देगा बड़ा सरप्राइज़?

कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है और ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र सफेद चादर में ढक गया है। सोनमर्ग, पहलगाम और जोजिला पास जैसी जगहों की खूबसूरती और बढ़ गई है। घाटी और लद्दाख में तापमान लगातार शून्य से नीचे बना है, जिससे शीतलहर तेज हो गई है।

Rishabh Shukla
पब्लिश्ड11 Dec 2025, 02:59 PM IST
घाटी में बर्फ की सफेद चादर
घाटी में बर्फ की सफेद चादर(PTI)

कश्मीर में मौसम ने अचानक करवट बदली है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र सफेद चादर में ढक गया है। सोनमर्ग, पहलगाम, गांदरबल और जोजिला पास जैसे इलाकों की खूबसूरती और निखर गई है जहां बर्फ की चमक दूर तक दिखाई दे रही है। इस ताजा बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है, जो इन नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। वहीं घाटी और लद्दाख में तापमान लगातार फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे बना हुआ है, जिससे सर्दी का तीखापन और बढ़ गया है।

पहाड़ों पर शीतलहर का कहर

पूरी घाटी में कड़ाके की ठंड का असर साफ दिख रहा है और लोग इससे बचने के लिए अलग-अलग उपाय अपना रहे हैं। निचले इलाकों में एक महीने से अधिक समय से सूखी ठंड जारी है जबकि ऊंचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से ठंड और तेज हुई है। हिमाचल और उत्तराखंड में भी बर्फबारी ने पहाड़ों की रौनक बढ़ाई है और चांदी-सी चमकती चोटियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। सुबह के समय स्थानीय लोग गर्म कपड़ों और फिटनेस गतिविधियों की मदद से शीतलहर से मुकाबला कर रहे हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बर्फवारी की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 13 से 16 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कई क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रह सकता है। 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में भी बरसात और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे शीतलहर और कड़ाई दिखा सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़कश्मीर घाटी बर्फ से घिरी… क्या मौसम देगा बड़ा सरप्राइज़?
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़कश्मीर घाटी बर्फ से घिरी… क्या मौसम देगा बड़ा सरप्राइज़?