Red Fort Blast: धमाके से धरती हिल गई...लला किला ब्लास्ट के चश्मदीदों के जुबानी सीना चीर देगी

Lal Quila Blast News: दिल्ली में लाल किले के पास चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक पर हुए धमाके ने सबको हिलाकर रख दिया है। इस धमाके को देखने वाले चश्मदीद की जुबानी हादसे की कहानी सुनकर रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया वो दिल दहला देने वाला है।

Rajkumar Singh
अपडेटेड10 Nov 2025, 09:18 PM IST
दिल्ली के लाल किले के पास हुआ धमाका।
दिल्ली के लाल किले के पास हुआ धमाका।(Hindustan Times)

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन पर धमाके में मरने वालों की संख्या 8 पहुंच गई है। जबकि 24 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कई ऐसे लोग भी थे जिनकी जान बाल-बाल बच गई। उन लोगों ने मीडिया के सामने अपनी आंखों देखी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि हादसे की चपेट में दर्जनों लोग और गाड़ियां आ गईं। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद कुछ स्थानीय लोगों के घर भी हिल गए।

धमाके के बाद बदहवास हुए दुकानदार

लाल किले के पास हुए धमाके के एक चश्मदीद वलूर रहमान ने बताया कि जिस वक्त धमाका हुआ वो अपनी दुकान में गिर गए। रहमान ने बताया कि जिस वक्त धमाका हुआ था वो अपनी दुकान में बैठे थे। धमाके के बाद वो खड़ा होने की कोशिश में तीन बार लड़खड़ा कर गिर गए। फिर उन्हें कुछ लोगों ने संभाला। रहमान ने कहा कि एक धमाका देखने के बाद मुझे लगा कि दूसरे धमाके में हम लोग मरने वाले हैं। धमाके के बाद कई लोग इधर-उधर भाग रहे थे। धमाके के बाद ऐसा लगा कि कुछ पल में धरती फटने वाली है।

इंसानी मांस के टुकड़े देख उड़े होश

एक चश्मदीद ने कहा कि धमाके के बाद कुछ दूरी पर मांस के कुछ टुकड़े पड़े थे, उसके बाद हमने खुद पुलिस को बताया, थोड़ी दूर पर एक इंसान का कटा हुआ हाथ देखा। उसके बाद मैं खुद शॉक्ड हो गया। उसके बाद में उधर गया नहीं। पुलिस ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू हुआ।

बुजुर्ग ने घर से देखा खौफनाक मंजर

दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद चश्मदीदों में से एक राजधर पांडेय ने बताया कि उन्होंने अचानक बहुत तेज धमाके की आवाज सुनी, खिड़की हिल गई और घर में छत से ऊपर तक आग की लपटें देखी जिसके बाद मैं घर से निकल कर बाहर आया। राजधर पांडेय का घर जिस जगह धमका हुआ उसके ठीक सामने गुरुद्वारे के पास है।

यह भी पढ़ें | लाल किला धमाके की जांच के लिए मौके पर पहुंचीं एजेंसियां, NIA की टीम भी शामिल

दर्जनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे

लाल किला धमाके के एक चश्मदीद ने बताया कि इस धमाके के बाद मौके पर मौजूद 30 से 40 गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। 40 से 50 लोग इस धमाके की चपेट में आ गए। कुछ लोगों का कहना है कि इस विस्फोट के बाद इंसानी मांस के चीथड़े दूर-दूर तक फैले हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें | फरीदाबाद से विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी- CRPF के DIG

लाल किला धमाके के बाद सीआरपीएफ के डीआईजी किशोर प्रसाद तुरंत मौके पर पहुंचे, जिनसे मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे के बारे में जानकारी लेनी चाही। लेकिन उन्होंने कहा कि वो इस वक्त कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। किशोर प्रसाद ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

आज ही पुलिस ने आतंकी मुजामिल को पकड़ा था

आज ही दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर दिल्ली से सटे फरीदाबाद से आतंकी डॉक्टर मुजामिल को गिरफ्तार किया था और उसकी निशानदेही पर 2900 विस्फोटक, पिस्टल, जिंदा कारतूस, कई टाइमर, बैटरियां, वॉकी-टॉकी सेट्स, हेवी मेटल और कई अन्य चीजें शामिल हैं।

कुमार ने कहा, 'एक एसॉल्ट राइफल और तीन मैग्जीन में भरी 83 गोलियां, एक पिस्टल 8 गोलियां, दो खाली कारट्रिज, दो अतिरिक्त मैग्जीन, 8 बड़े सूटकेस, 7 छोटे सूटकेस और करीब 360 किलो दहनशील पदार्थ से भरा एक बर्तन जब्त किया। आतंकी मुजामिल पेशे से डॉक्टर है और वो अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करता था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Red Fort Blast: धमाके से धरती हिल गई...लला किला ब्लास्ट के चश्मदीदों के जुबानी सीना चीर देगी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Red Fort Blast: धमाके से धरती हिल गई...लला किला ब्लास्ट के चश्मदीदों के जुबानी सीना चीर देगी