Kolkata to Srinagar Flight: इंडिगो फ्लाइट का हवा में फ्यूल लीक, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Kolkata to Srinagar Flight:वाराणसी एयरपोर्ट पर बुधवार शाम को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-6961 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। यह विमान कोलकाता से श्रीनगर जा रहा था और इसमें 160 से अधिक यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि हवा में फ्यूल लीक हुआ था।

Jitendra Singh
अपडेटेड22 Oct 2025, 08:51 PM IST
Kolkata to Srinagar Flight: पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ‘मेडे-मेडे’ संदेश भेजा था।
Kolkata to Srinagar Flight: पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ‘मेडे-मेडे’ संदेश भेजा था। (HT)

Kolkata to Srinagar Flight: कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6E-6961 को बुधवार शाम फ्यूल लीक होने की सूचना के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान कोलकाता से श्रीनगर जा रहा था और इसमें 160 से अधिक यात्री सवार थे। विमान जैसे ही वाराणसी सीमा में दाखिल हुआ, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ‘मेडे-मेडे’ संदेश भेजा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपात स्थिति का संकेत होता है। एयरपोर्ट अधिकारी घटना की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विमान में फ्यूल लीक होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी की गई। यात्रियों को जब इस बात की जानकारी हुई, तो विमान में घबराहट और सन्नाटा छा गया। एयरलाइन क्रू ने स्थिति को संभालते हुए सभी यात्रियों को शांत रहने की अपील की। पायलट ने बिना किसी देरी के वाराणसी एयरपोर्ट से आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।

क्रू ने पूरी सावधानी के साथ विमान को रनवे पर उतारा

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत विमान को लैंडिंग की इजाजत दी। क्रू ने पूरी सावधानी के साथ विमान को रनवे पर उतारा। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारकर टर्मिनल के अराइवल हॉल में ले जाया गया। यात्रियों ने क्रू की त्वरित कार्रवाई की जमकर तारीफ की। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी इंडिगो के कर्मचारियों की हिम्मत और प्रोफेशनल रवैये की सराहना की। एयरपोर्ट अथॉरिटी और तकनीकी टीमें इस घटना की जांच में जुट गई हैं। शुरुआती जांच पता चला है कि विमान में ईंधन रिसाव की समस्या है।

यह भी पढ़ें | एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, बीच रास्ते से लौटना पड़ा वापस

यात्रियों को दूसरे विमान ने श्रीनगर भेजा जाएगा

एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि यात्रियों को किसी दूसरे विमान से श्रीनगर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। हवा में उड़ने के दौरान विमान में फ्यूल में लीकेज होने लगा था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) वाराणसी से संपर्क कर पायलट ने शाम 4:10 बजे विमान को सुरक्षित रनवे पर उतारा।

यह भी पढ़ें | दिल्ली बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, यहां देखिए टॉप 10 लिस्ट

पिछले महीने लखनऊ से​ दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रहे इंडिगो के फ्लाइट में तकनीकी खराबी हो गई थी, जिस वजह से टेकऑफ से पहले ही इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। उस विमान में सपा चीफ अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित 151 यात्री सवार थे। लखनऊ-दिल्ली रूट पर उड़ान भरने जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2111 टेक ऑफ से ठीक पहले ही रुक गई थी। रनवे पर तेज रफ्तार से दौड़ने के बाद भी प्लेन हवा में उठ नहीं पाया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Kolkata to Srinagar Flight: इंडिगो फ्लाइट का हवा में फ्यूल लीक, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
More