Leh Ladakh Protest: सुलग रहा लद्दाख, पूर्ण राज्य की मांग, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की वैन फूंकी

Leh Ladakh Protest: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लेह में हिंसक प्रदर्शन हुआ। छात्रों की पुलिस और सुरक्षाबलों से झड़प हो गई। छात्रों ने भाजपा ऑफिस में आग लगा दी। पुलिस पर पत्थरबाजी की, CRPF की गाड़ी में आग लगा दी।

Jitendra Singh
अपडेटेड24 Sep 2025, 07:40 PM IST
Leh Students Protest: प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
Leh Students Protest: प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।(HT)

Leh Ladakh Protest: लद्दाख की सड़के पिछले कई दिनों से सुलग रही हैं। लेह में बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन ने अचानक हिंसक रूप ले लिया है। छात्रों और स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूर्ण बंद का आह्वान किया था, लेकिन यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन जल्द ही बेकाबू हो गया। छात्रों की पुलिस और सुरक्षाबलों से झड़प हो गई। छात्रों ने भाजपा ऑफिस में आग लगा दी। पुलिस पर पत्थरबाजी की, CRPF की गाड़ी में आग लगा दी। ये छात्र सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वांगचुक पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। मांगें पूरी न करने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने आज बंद बुलाया था। जिसमें हिंसा हुई।

केंद्र सरकार ने लद्दाख के लोगों की मांगों पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए 6 अक्टूबर को लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है। वांगचुक की अगुवाई में छात्रों की चार मांगें हैं। इस दौरान रैली भी निकाली गई। दरअसल 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया गया था। जम्मू-कश्मीर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बना जबकि लेह और कारगिल को मिलाकर लद्दाख अलग केंद्रशासित प्रदेश बना था। अब इसी लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें | मोदी को झंडा फहराने से रोको… जहरीले बयान पर आतंकी पन्नू के खिलाफ NIA की नई FIR

प्रदर्शनकारियों की 4 मांगें

1 - लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए।

2 - लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए।

3 - लद्दाख में दो लोकसभा सीटों की मांग की गई है।

4 - लद्दाख की जनजातियों को आदिवासी का दर्जा दिया जाए।

वांगचुक ने अनशन तोड़ा, युवाओं से अपील- हिंसा रोकें

हिंसा के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि यह लद्दाख के लिए दुख का दिन है। हम पांच साल से शांति के रास्ते पर चल रहे थे। अनशन किया, लेह से दिल्ली तक पैदल चलकर गए। आज हम शांति के पैगाम को असफल होते हुए देख रहे हैं। हिंसा, गोलीबारी और आगजनी हो रही है। मैं लद्दाख की युवा पीढ़ी से अपील करता हूं कि इसे रोक दें, ये लद्दाख के मुद्दे का समर्थन नहीं है।

इससे स्थिति और गंभीर होती जाएगी। मैं अपील करता हूं प्रशासन से कि गोलाबारी रोक दें। हम अपना अनशन तोड़ रहे हैं, प्रदर्शन रोक रहे हैं। हम चाहते हैं कि प्रशासन अपना दबाव छोड़ दें। युवा भी हिंसा रोक दें, हमारी यही अपील है। हम लद्दाख और देश में अस्थिरता नहीं आने देना चाहते।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Leh Ladakh Protest: सुलग रहा लद्दाख, पूर्ण राज्य की मांग, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की वैन फूंकी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Leh Ladakh Protest: सुलग रहा लद्दाख, पूर्ण राज्य की मांग, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की वैन फूंकी