
Goa Nightclub Fire Case: गोवा के बिर्च नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ा अपडेट आया है। अग्निकांड के बाद भारत से भागे क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाई पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब उन दोनों को भारत लाने की तैयारी चल रही है।
क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा हादसे के तुरंत बाद भारत से फरार होकर थाईलैंड चले गए। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने आग लगने के कुछ ही घंटों बाद टिकट बुक कर फुकेट के लिए उड़ान भरी थी।
गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में 6 दिसंबर की रात भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। जांच में सामने आया कि क्लब में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई थी।
वहीं एक अधिकारी ने बताया कि गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग की घटना के मुख्य आरोपी व मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा ने अपने आग लगने की सूचना मिलते ही एक घंटे के भीतर थाईलैंड के लिए टिकट बुक कर लिए थे।
गोवा पुलिस की जांच के अनुसार,लूथरा बंधुओं ने सात दिसंबर को देर रात 1:17 बजे एक ट्रैवल पोर्टल के माध्यम से थाईलैंड के फुकेट के लिए अपने टिकट बुक किए थे।इस समय पुलिस और प्रशासन उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में लगी आग से जूझ रहे थे और वहां के कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.