महाभारत के 'अर्जुन' ने किए रामलला के दर्शन, अयोध्या आकर बोले फिरोज खान, 'भाग्यशाली हूं'

महाभारत में अर्जुन बने फिरोज खान ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर को सबको जोड़ने वाला बताया। वहीं मंदिर की सुरक्षा को लेकर हाई-टेक कंट्रोल रूम लगभग तैयार है, जिससे निगरानी और व्यवस्था और मजबूत होगी।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड8 Jan 2026, 02:44 PM IST
महाभारत धारावाहिक के 'अर्जुन', एक्टर फिरोज खान ने किये रामलला के दर्शन (फाइल फोटो)
महाभारत धारावाहिक के 'अर्जुन', एक्टर फिरोज खान ने किये रामलला के दर्शन (फाइल फोटो)(HT)

टीवी पर महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता फिरोज खान बुधवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। मंदिर परिसर में पहुंचते ही उनका उत्साह साफ नजर आया। दर्शन के बाद वे मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत करते दिखे और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। कुछ भक्त उनके पैर छूते भी दिखे।

‘राम मंदिर सबको जोड़ने का संदेश देता है’

मीडिया से बातचीत में फिरोज खान ने कहा कि राम मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ''भव्य राम मंदिर बनने से अयोध्या बदल रही है। भगवान राम सभी के हैं, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के हों। मैं यहां आकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।''खान ने कहा कि मंदिर पूरी तरह बनने के बाद अब अयोध्या मुकम्मल लगती है। उन्होंने अयोध्या को एक बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की कोशिशों की भी तारीफ की।

SIR: यूपी के बड़े-बड़े शहरों में ही कटे वोटर लिस्ट से नाम, लिस्ट में टॉप पर है लखनऊ-गाजियाबाद

राम मंदिर की सुरक्षा और मजबूत

इधर, राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। श्री राम जन्मभूमि परिसर के पास एक आधुनिक प्रशासनिक भवन और हाई-टेक नियंत्रण कक्ष लगभग बनकर तैयार हो चुका है। यह भवन पुलिस विभाग की जमीन पर बनाया गया है और पूरी परियोजना की लागत करीब 1128.75 लाख रुपये बताई गई है।

24 घंटे निगरानी, भीड़ और ट्रैफिक पर रहेगी पैनी नजर

दिसंबर 2023 में शुरू की गई इस परियोजना को निर्माण एवं डिजाइन सेवाएं (सीएनडीएस) के जरिए पूरा किया गया। इस ढांचे के बेसमेंट में मुख्य नियंत्रण कक्ष है जो राम मंदिर क्षेत्र और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की निरंतन निगरानी, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाओं के लिए आधुनिक तकनीक से लैस होगा।

UP Asst Professor Exam Cancelled: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द, धांधली और अवैध वसूली के आरोप

अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण कक्ष 24 घंटे निगरानी और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर ढंग से तालमेल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने कहा कि लगभग 98 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। चाहरदीवारी का निर्माण अभी चल रहा है। उन्होंने कहा, ''इमारत उद्घाटन के लिए तैयार है।'' अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना पूरी तरह से पुलिस विभाग द्वारा संचालित की जाएगी और इससे राम जन्मभूमि परिसर के आसपास की सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने में मदद मिलेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़महाभारत के 'अर्जुन' ने किए रामलला के दर्शन, अयोध्या आकर बोले फिरोज खान, 'भाग्यशाली हूं'
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़महाभारत के 'अर्जुन' ने किए रामलला के दर्शन, अयोध्या आकर बोले फिरोज खान, 'भाग्यशाली हूं'