Maharashtra: विनोद तावड़े, रामदास अठावले... जाएंगे राज्यसभा, महाराष्ट्र के लिए BJP ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट

Maharashtra BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों में से चार के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े सहित दो और अन्य लोगों को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड4 Mar 2026, 02:57 PM IST
Maharashtra BJP Candidate List: रामदास आठवले बीजेपी कोटा से राज्यसभा में जाएंगे।
Maharashtra BJP Candidate List: रामदास आठवले बीजेपी कोटा से राज्यसभा में जाएंगे।

Maharashtra BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र से आने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा महाराष्ट्र से सात राज्यसभा सीटों के लिए हर दो साल में होने वाले चुनाव से पहले हुई है। पार्टी की एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने राज्य से अपर हाउस चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, BJP जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुटे को उम्मीदवार घोषित किया है।

दरअसल, बीजेपी के दिग्गज नेता विनोद तावड़े के नाम की चर्चा पहले से ही की जा रही थी साथ ही केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के नाम के भी कयास लगाए जा रहे थे। वहीं अब इन दोनों के ही नाम पर बीजेपी ने मुहर लगा दी है। रामदास आठवले फिर से बीजेपी के कोटा से राज्यसभा में जाएंगे। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े पहली बार राज्यसभा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | राज्य सभा की पहली लिस्ट जारी, BJP ने इन नेताओं को दिया टिकट

भाजपा ने इससे पहले आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें छह राज्यों से नौ नामों को मंजूरी दी गई थी। हालांकि इसमें महाराष्ट्र का नाम नहीं था। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले लंबे समय से NDA के सहयोगी हैं और अभी राज्यसभा MP हैं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले थे रामदास आठवले

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने छह में से चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को जारी लिस्ट में महाराष्ट्र के नाम नहीं थे। इस लिस्ट के बाद कुछ ही घंटों बाद केंद्रीय मंत्री और आरपीआई के प्रमुख रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात का असर बुधवार 4 मार्च को जारी राज्यसभा की लिस्ट में नजर आया।

विनोद तावड़े

देश की राजनीति में विनोद तावड़े एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह इस समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करने में उनकी अहम भूमिका रही है। चुनावी प्रभारी के तौर पर उन्होंने कई राज्यों में पार्टी को जीत दिलाने में योगदान दिया है। भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह की भाजपा में वापसी कराने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। संगठन के भीतर वे नितिन नवीन से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे बताए जा रहे थे।

माया चिंतामण ईवनाते

आदिवासी समुदाय से आने वाली शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता माया चिंतामण ईवनाते बेहद साधारण पृष्ठभूमि से राजनीति तक पहुंची हैं। इससे पहले वे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य रह चुकी हैं, जहां उन्हें भाजपा नेतृत्व ने जिम्मेदारी सौंपी थी। हाल ही में वे नागपुर महानगर पालिका की निर्वाचित नगरसेविका बनी हैं, जिससे स्थानीय राजनीति में उनकी सक्रियता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली सरकार ने शुरू की डबल डेकर बस सर्विस, जानें रूट और किराया

रामराव वाडकुटे

रामराव वडकुते महाराष्ट्र के प्रमुख भाजपा नेताओं में शामिल हैं। पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय पकड़ के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले अपनी शायरी और बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं। संसद में उनके कहे शेर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का ध्यान खींचते हैं। मोदी सरकार में वे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और गठबंधन सरकार में उनकी भूमिका प्रभावशाली मानी जाती है। उनका राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर उनका उच्च सदन के लिए नामित किया है।

यह भी पढ़ें | धोखे से दलबदल तक… विष्णुप्रसाद शर्मा ने TMC में बदल दिए समीकरण

BJP ने 9 उम्मीदवारों का किया ऐलान

BJP ने अलग-अलग राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए कुल नौ कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। बिहार से पार्टी ने नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा है।

असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को नॉमिनेट किया गया है, जबकि लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ेंगी। हरियाणा से संजय भाटिया को टिकट मिला हैं। ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार, वहीं पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होने हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Maharashtra: विनोद तावड़े, रामदास अठावले... जाएंगे राज्यसभा, महाराष्ट्र के लिए BJP ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट
More