PM Modi Speech: सप्तधारा से फ्री कोचिंग तक, पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

PM Modi Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की स्वतंत्रता की 80वें वर्षगांठ पर लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया। उन्होंने अपने संबोधन में विकसित भारत के संकल्प को दुहराया। आइए पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें जानते हैं।

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड15 Aug 2026, 11:46 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर अपने संबोधन में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो भविष्य के लक्ष्य भी बताए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हुई तेज प्रगति के आंकड़े बताते हुए कहा कि अब पूरा ध्यान 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने पर है। उन्होंने 'सप्तधारा' की अवधारणा पेश करते हुए देश की युवाशक्ति से विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने आज जो सरकार की उपलब्धियां और बताईं और जो लक्ष्य गिनाए, उनके प्रमुख बिंदु कुछ इस प्रकार हैं-

विषयउपलब्धि (Achievement)लक्ष्य (Target)
आत्मनिर्भर मैन्युफैक्चरिंगडिफेंस प्रोडक्शन ~4 गुना, खादी-ग्रामोद्योग ~5 गुना, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग ~7 गुना, रेलवे कोच निर्माण 21 गुना, मोबाइल उत्पादन 33 गुना बढ़ा; 3 सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू, एक्सपोर्ट भी होने लगा7-8 वर्षों में 5-7 और सेमीकंडक्टर प्लांट; फैक्ट्रियां ग्लोबल स्तर पर कॉम्पिटिटिव, 'जीरो डिफेक्ट-जीरो इफेक्ट' प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग; भारत ग्लोबल सप्लाई चेन का भरोसेमंद केंद्र बने
ऊर्जा (परमाणु, सौर, हरित)सोलर कैपेसिटी 2GW से बढ़कर 160GW; पीएम सूर्य घर योजना में 50 लाख घर कवर, हजारों घरों का बिजली बिल जीरो; फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में महारत हासिल2047 तक 100GW न्यूक्लियर पावर; एक दशक में 5 नए न्यूक्लियर रिएक्टर; ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी स्टोरेज, ग्रीन मोबिलिटी में ग्लोबल स्केल हासिल करना
इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं गतिशक्ति12 साल में पाइप गैस 70 से 700 शहरों तक; गैस कनेक्शन घरों में औसतन 6 गुना तेज गति से; रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन 90 साल में 30% था, 10 साल में 100% पूरा; पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू; डिफेंस एयरक्राफ्ट C295 की सफल उड़ान; स्वामित्व योजना से सवा करोड़ परिवार लाभान्वित, 140 लाख करोड़ संपत्ति अनलॉकसीमलेस हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी; आधुनिक हाईवे-वाटरवे-एयरपोर्ट-मल्टीमोडल लॉजिस्टिक; पोर्ट्स को 'पोर्ट लेड डेवलपमेंट' के केंद्र में बदलना
डिजिटल इंडिया, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशनडिजिटल ट्रांजैक्शन 100 गुना बढ़े; पेटेंट ग्रांट 4 गुना बढ़े; इंटरनेट यूजर ~4 गुना बढ़े; UPI व डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में वैश्विक पहचान; ढाई लाख+ रजिस्टर्ड स्टार्टअप; 1 लाख करोड़ इनोवेशन फंड घोषित; बायोइकॉनमी 60,000 करोड़ से बढ़कर 20 लाख करोड़मेड इन इंडिया 6G हर कोने तक पहुंचे; AI, क्वांटम, स्पेस, रोबोटिक्स, डाटा सेंटर्स में इनोवेशन हब बनना; अगले वर्ष 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग
कृषि, सॉफ्ट पावर एवं वैश्विक ब्रांड2014 के बाद ~40 देशों से FTA; समुद्र मंथन के तहत 85,000 करोड़ आवंटित; योग व आयुर्वेद से वैश्विक पहचान; वेव समिट को मिली वैश्विक पहचानकिसान-उत्पाद (मिलेट्स, मसाले, फल-फूल) को ग्लोबल ब्रांड बनाना; केमिकल-फ्री खेती को बढ़ावा; फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, टॉप-5 बैंकिंग व फार्मा में भारत की मौजूदगी, ग्लोबल लॉ/कंसल्टिंग/अकाउंटिंग फर्मों में नेतृत्व; भारत को दुनिया के लिए टूरिज्म व स्पोर्ट्स-इवेंट डेस्टिनेशन बनाना
युवा व शिक्षायूनिवर्सिटी 350 से बढ़कर ~1000 के करीब; मेडिकल सीटें 400 से बढ़कर ~850; 10,000+ अटल टिंकरिंग लैब स्थापित; विदेशी यूनिवर्सिटी अब भारत में; नई शिक्षा नीति 35 साल बाद लाई गईमध्यमवर्गीय परिवारों के लिए विभिन्न परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क; नशा मुक्त भारत हेतु 100 सप्ताह का अभियान
खेलखेलो इंडिया, TOPS योजना से खेल पोडियम पर भारत की मौजूदगी बढ़ी2036 ओलंपिक की मजबूत दावेदारी, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी; ओलंपिक की जिन दो-तिहाई स्पर्धाओं में भारत मौजूद नहीं, वहां क्वालीफाई करना; 5-15 वर्ष उम्र के बच्चों के लिए राष्ट्रव्यापी टैलेंट हंट अभियान
महिला सशक्तिकरण3 करोड़ बहनें 'लखपति दीदी' बनीं; फाइटर जेट, सिविल एविएशन, NDA, स्टेम शिक्षा में बेटियों की अग्रणी भागीदारी; सेमीकंडक्टर प्लांट में आदिवासी बेटियों की सफलता की मिसाल6 करोड़ लखपति दीदी बनाने का नया लक्ष्य (3 करोड़ अतिरिक्त), जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव
रक्षा एवं सुरक्षाडिफेंस एक्सपोर्ट ~50 गुना बढ़ा, ~100 देशों को निर्यात; मिशन सुदर्शन चक्र पर तेज़ी से काम जारीनेक्स्ट-जनरेशन डिफेंस टेक्नोलॉजी में ग्लोबल सप्लायर बनना; ड्रोन/काउंटर-ड्रोन व हाइपरसोनिक डिफेंस में लीडरशिप; साइबर सुरक्षा क्षमता विकास; आधुनिक सिविल डिफेंस नेटवर्क की नई घोषणा
सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्यसोशल सिक्योरिटी कवर 25 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ (एक दशक में); आयुष्मान भारत से 70+ उम्र बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज; इससे परिवारों के लाखों करोड़ रुपये की बचत

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया सप्तधारा का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को सप्तधारा की पहली शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार में भारत की पहचान विश्वसनीयता और गुणवत्ता के आधार पर ही होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया कि क्वालिटी के संबंध में कोई समझौता (नो कॉम्प्रोमाइज) नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी निर्माताओं, उद्यमियों और लघु-मध्यम उद्योगों (MSMEs) से आह्वान किया कि हमारा मंत्र 'क्वालिटी, क्वालिटी, क्वालिटी' होना चाहिए। यही मंत्र वैश्विक स्तर पर भारत का ग्लोबल ब्रांड वैल्यू स्थापित करेगा।

View full Image
सप्तधारा क्या है?

विकसित भारत के लक्ष्य की रूपरेखा

View full Image
विकसित भारत का रोडमैप

दुनिया का इनोवेशन हब बनेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को केवल एक उपभोक्ता बाजार न रखकर एक वैश्विक इनोवेशन हब बनाने पर विशेष बल दिया है। उन्होंने इसके लिए कई महत्वपूर्ण रणनीतियों और पहलों को रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि आज का युग एआई (AI), क्वांटम (Quantum), स्पेस (Space), रोबोटिक्स (Robotics) और डेटा सेंटर्स (Data Centers) जैसी उभरती तकनीकों (emerging technologies) का है। भारत को केवल दूसरों के लिए एक बाजार बनकर नहीं रह जाना है, बल्कि हमें खुद तकनीक क्षेत्र में एक बड़ा इनोवेशन हब बनना है।

युवाओं को फ्री कोचिंग देगी सरकार

प्रधानमंत्री ने कोचिंग क्लासेस की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक बहुत बड़ा बोझ बताया है। उन्होंने कहा कि आज लगभग हर माता-पिता को यह महसूस होने लगा है कि यदि उन्होंने अपने बच्चे को कोचिंग क्लास में नहीं भेजा, तो उन्हें समाज में एक प्रतिष्ठित परिवार नहीं माना जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध किया जाएगा। पीएम ने कहा कि भारत सरकार अपने डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, देश के सर्वश्रेष्ठ टैलेंट और बेहतरीन शिक्षकों को आपस में जोड़कर देश भर के नौजवानों के लिए फ्री कोचिंग देने का एक मजबूत और व्यापक नेटवर्क खड़ा करने जा रही है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़PM Modi Speech: सप्तधारा से फ्री कोचिंग तक, पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें
More