₹6.25 लाख की इस कार का पूरा देश दीवाना; क्रेटा, नेक्सन, ब्रेजा भी रह गए पीछे, देखें टॉप-10 में कौन-कौन

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की कारों को खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि बीते साल यानी 2025 में मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई।

Ashutosh Kumar
अपडेटेड24 Jan 2026, 05:42 PM IST
मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी डिजायर

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की कारों को खूब पसंद किया जाता है। एक बार फिर यह सही साबित होता हुआ दिखा है। बता दें कि बीते साल यानी 2025 में मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। मारुति डिजायर को बीते साल कुल 2,14,488 नए ग्राहक मिले। इस दौरान डिजायर ने हुंडई क्रेटा से लेकर टाटा नेक्सन और पंच जैसी एसयूवी को भी बिक्री में पीछे छोड़ दिया। बता दें कि भारतीय मार्केट में मारुति डिजायर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख रुपये है। आइए जानते हैं बीते साल की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

चौथे नंबर पर रही मारुति वैगनआर

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा रही। हुंडई क्रेटा को बीते साल कुल 2,01,122 नए ग्राहक मिले। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान कुल 2,00,561 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगनआर रही। मारुति वैगनआर ने इस दौरान कुल 1,94,238 यूनिट कार की बिक्री की।

सातवें नंबर पर रही मारुति फ्रोंक्स

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। मारुति अर्टिगा ने बीते साल कुल 1,92,025 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट को बीते साल कुल 1,89,261 नए ग्राहक मिले। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान कुल 1,79,894 नए ग्राहक मिले।

दसवें नंबर पर ही टाटा पंच

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो को इस दौरान कुल 1,76,988 नए ग्राहक मिले। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। मारुति ब्रेजा को इस दौरान कुल 1,75,310 नए लोगों ने खरीदा। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा पंच रही। टाटा पंच ने इस दौरान कुल 1,73,502 यूनिट कार की बिक्री की।

(फोटो क्रेडिट- 'X')

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़ ₹6.25 लाख की इस कार का पूरा देश दीवाना; क्रेटा, नेक्सन, ब्रेजा भी रह गए पीछे, देखें टॉप-10 में कौन-कौन
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़ ₹6.25 लाख की इस कार का पूरा देश दीवाना; क्रेटा, नेक्सन, ब्रेजा भी रह गए पीछे, देखें टॉप-10 में कौन-कौन