Masood Azhar Audio Leak: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर का एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में वो दावा कर रहा है कि उसके आतंकी संगठन में हजारों संख्या में आत्मघाती हमलावर मौजूद हैं। इस ऑडियो के सामने आने पर सभी जांच एजेसिंया एक्टिव हो गई हैं और इस ऑडियो की जांच कर रही है।
क्या कहता है ऑडियो में मसूद अजहर?
मसूद अजहर को ऑडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि इस मजमे में अल्लाह के वो फिदाई मौजूद है जो रात के तीन बजे उठ के सिर्फ अल्लाह से शहादत मांगते हैं। ना ये कहते हैं कि कर्जे उतर जाए ना ये कहते हैं कि बीवी मिल जाए ना ये कहते हैं मकान मिल जाए ना ये कहते हैं दुकान मिल जाए ना ये कहते हैं बच्चे आज्ञाकारी बन जाए ना ये कहते हैं यूरोप का वीजा मिल जाए ना ये कहते हैं अमेरिका का वीजा मिल जाए ना ये अल्लाह से गाड़ी मांगते हैं ना नई नई तर्ज का मोटरसाइकिल मांगते है ना अल्लाह ताला से आईफोन मांगते है, न मोटरसाइकल चाहिए न Iphone... इन्हें बस शहादत से मतलब है। ये अल्लाह से कहते हैं अल्लाह शहादत दे दे। हम अमीर के दिल में डाल दे मुझे पहले नंबर पर कर दे मुझे आगे कर दे तरह तरह की सिफारिशें कराते हैं।
मसूद अजहर ने आगे कहा कि मुझे खत लिख-लिख के धमकियां देते हैं कि हमें जल्दी भेज दो वरना ये हो जाएगा वरना वो हो जाएगा। मुझे अल्लाह का वास्ता देकर कहते हैं हमें जल्दी आगे भेज दो, हमें जल्दी आगे भेज दो मुझे रसूल के वास्ते दे के कहते हैं हमें जल्दी आगे भेज दो मुझे मदीना शरीफ की दुआएं देकर कहते हैं अल्लाह आपको मदीना दिखाए मुझे जल्दी आगे भेज दो। ये एक नहीं है, ये दो नहीं है ये एक सौ नहीं है ये तीन सौ नहीं है ये एक हजार नहीं है। बता दूंगा तो कल दुनिया के मीडिया पर शोर मच जाएगा।