GOA Knowledge Hub: सिर्फ टूरिज्म नहीं, अब एजुकेशन में भी नंबर-1 बनने की राह पर गोवा, जानिए क्या है ALP प्रोग्राम

गोवा अब सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे बड़े बदलावों के लिए भी चर्चा में है। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत की दूरगामी सोच के साथ कदम मिलाते हुए, राज्य के उच्च शिक्षा निदेशालय (DHE) ने हाल ही में 'अकादमिक लीडरशिप प्रोग्राम' का आयोजन किया।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड18 Mar 2026, 02:32 PM IST
अब एजुकेशन में भी नंबर-1 बनने की राह पर गोवा
अब एजुकेशन में भी नंबर-1 बनने की राह पर गोवा

Academic Leadership Program Goa: गोवा की पहचान अब बदल रही है, ये तेजी से एक 'नॉलेज हब' बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में राज्य सरकार उच्च शिक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए शैक्षणिक नेतृत्व, अनुसंधान और संस्थागत क्षमता निर्माण पर विशेष बल दे रही है।इसी दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय (DHE) ने 9 से 13 मार्च तक गोवा में अकादमिक लीडरशिप प्रोग्राम (ALP), सीरीज IV का आयोजन किया।

ये कार्यक्रम गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (GIM) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न संस्थानों से 34 वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। पांच दिवसीय इस आवासीय कार्यक्रम ने ज्ञान के आदान-प्रदान और सहयोगात्मक सीखने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया।

यह भी पढ़ें | एयरलाइंस की दादागिरी खत्म! DGCA का बड़ा फैसला-60% सीटें मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त

कार्यक्रम का संचालन और मार्गदर्शन अनुभवी शैक्षणिक विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिनमें गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अजीत परुलेकर, उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रोफेसर एवं प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. नियन मार्चन, GIM के डीन (अकादमिक्स) डॉ. वेंकटेश नागा तथा नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम (NFLP) के प्रोग्राम डायरेक्टर प्रो. एन. परमेश्वरन शामिल थे। इनके मार्गदर्शन और अनुभव ने कार्यक्रम को समृद्ध और प्रभावी बनाया।

मिला इमर्सिव लीडरशिप का अनुभव

इस कार्यक्रम को एक इमर्सिव लीडरशिप अनुभव के रूप में डिजाइन किया गया था, जिसमें 15 से अधिक सत्रों, समूह गतिविधियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों को समकालीन शैक्षणिक प्रशासन, रणनीतिक योजना और संस्थागत प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन जानकारी दी गई। साथ ही, नवाचार और भविष्य उन्मुख सोच को बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श भी आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें | कर्मचारियों की इन 10 मांगों से बढ़ेगी सैलरी, देखिए पूरी लिस्ट

कहां था पूरा फोकस?

कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता क्षमता निर्माण, आपसी सीख और पेशेवर नेटवर्किंग पर इसका विशेष फोकस रहा। विभिन्न संस्थानों से आए शिक्षकों के बीच संवाद और अनुभव साझा करने से न केवल वास्तविक चुनौतियों के समाधान खोजे गए, बल्कि भविष्य में शैक्षणिक सहयोग के नए अवसर भी विकसित हुए।

ये पहल शिक्षा मंत्रालय के नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम (NFLP) की भावना हर व्यक्ति एक नेता है के अनुरूप है। पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को रणनीतिक निर्णय-निर्माण, वित्तीय प्रबंधन और प्रभावी संस्थागत संचालन जैसे महत्वपूर्ण नेतृत्व कौशलों से सुसज्जित किया गया।उच्च शिक्षा के तेजी से बदलते परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जनरेटिव एआई जैसे भविष्य उन्मुख विषयों को भी शामिल किया गया। साथ ही नैतिक नेतृत्व, सहनशीलता और पारस्परिक कौशलों पर आधारित सत्रों ने नेतृत्व के मानवीय पहलुओं को भी सशक्त किया।

यह भी पढ़ें | Urban Company में तूफानी तेजी, 16% के उछाल से झूम उठा शेयर

MMTTP मिशन से है खास जुड़ाव

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बेलगाम की डॉ. प्रतिज्ञा अजावन ने कहा कि यह कार्यक्रम सीखने और सहयोग का एक उत्कृष्ट अवसर रहा, जहां विभिन्न विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और शिक्षकों को एक साथ लाकर नए अवसरों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। यह कार्यक्रम मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (MMTTP) जैसी राष्ट्रीय पहलों के साथ भी जुड़ा है, जो गोवा के उच्च शिक्षा तंत्र में राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के समावेश को दर्शाता है।

कार्यक्रम के समापन के साथ प्रतिभागी शिक्षक अपने-अपने संस्थानों में उन्नत नेतृत्व कौशल, व्यापक दृष्टिकोण और मजबूत पेशेवर नेटवर्क के साथ लौटेंगे, जिससे अधिक गतिशील, समावेशी और प्रभावी शिक्षण वातावरण के निर्माण में सहायता मिलेगी। इस प्रकार कि अकादमिक लीडरशिप प्रोग्राम जैसी पहलों के माध्यम से गोवा यह दर्शा रहा है कि शिक्षकों और शैक्षणिक नेतृत्व में निवेश कर किस प्रकार मजबूत, नवाचारी और भविष्य के लिए तैयार उच्च शिक्षा प्रणाली का निर्माण किया जा सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़GOA Knowledge Hub: सिर्फ टूरिज्म नहीं, अब एजुकेशन में भी नंबर-1 बनने की राह पर गोवा, जानिए क्या है ALP प्रोग्राम
More