Delhi Schools Bomb News: दिल्ली के 10 से अधिक स्कूल को मिली बम की धमकी, तलाश अभियान जारी

Delhi schools news Today: दिल्ली में 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। दमकल सेवा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूलों को खाली कराया और बम निरोधक दल ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड9 Feb 2026, 10:06 AM IST
 दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi School Threats: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कम से कम 10 विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। धमकी मिलने के बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी है।

सोमवार सुबह स्कूलों को मिले ईमेल

डीएफएस के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित कई शैक्षणिक संस्थानों से सोमवार सुबह के समय आपातकालीन कॉल प्राप्त हुए, जिसके बाद दमकल गाड़ियां और बम निरोधक दस्ते तुरंत उन स्थानों पर भेजे गए।

मौके पर पहुंचा बम का पता लगाने वाला दस्ता

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘आज कुल 10 स्कूल को बम की धमकी मिली। दमकल सेवा दल तुरंत परिसर में पहुंचे। तलाशी ली जा रही है।’ एहतियात के तौर पर इन सभी स्कूल को खाली करा लिया गया है। बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दलों के साथ मिलकर श्वान दल व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Delhi Schools Bomb News: दिल्ली के 10 से अधिक स्कूल को मिली बम की धमकी, तलाश अभियान जारी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Delhi Schools Bomb News: दिल्ली के 10 से अधिक स्कूल को मिली बम की धमकी, तलाश अभियान जारी