सक्ती वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर विस्फोट में 11 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

छत्तीसगढ़ में एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। इस हादसे में प्लांट के कई मजदूरों की जान चली गई जबकि कई अन्य घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड14 Apr 2026, 08:01 PM IST
वेदांता पावर प्लांट में हादसे कई मजदूरों की चली गई जान
वेदांता पावर प्लांट में हादसे कई मजदूरों की चली गई जान

छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि अंतर्गत सिंघीतराई गांव स्थित इस प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या 11 हो गई है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 20 से अधिक घायल मजदूरों का इलाज रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में जारी है, जिनमें कई की हालत गंभीर है।

बहुत भयावह विस्फोट

हादसा इतना भयावह था कि विस्फोट के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायगढ़ रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात को नियंत्रण में लेने के प्रयास शुरू किए गए। फिलहाल विस्फोट के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है और जांच जारी है।

हादसे की जांच का आदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशासन के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़सक्ती वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर विस्फोट में 11 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
More