MP Board Result 10th, 12th 2026: मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। छात्रों का रिजल्ट जल्द ही खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल (15 अप्रैल) सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया है। एमपी बोर्ड की ओर से कहा गया है कि राज्य के सीएम मोहन यादव खुद रिजल्ट जारी करेंगे। बोर्ड की तरफ से उन तमाम वेबसाइट्स की जानकारी भी दी गई है, जहां छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र अपना MP बोर्ड कक्षा 12वीं और 10वीं का परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देख सकेंगे। अपनी मार्कशीट हासिल करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करना होगा।
राज्य के सीएम करेंगे टॉपर्स का ऐलान
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC) और हाईस्कूल सर्टिफिकेट (HSC) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा करेंगे। इस दौरान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले कुल स्टूडेंट्स की संख्या, 10वीं में पास हुए छात्र और छात्राओं की संख्या, 12वीं में पास हुए छात्र और छात्राओं की संख्या, 10वीं के टॉपर, 12वीं के टॉपर समेत पास होने वाले टॉपर्स के प्रतिशत और नाम की घोषणा की जा सकती है।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
मध्य प्रदेश बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स से कम अंक लाता है, तो उसे पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) देने का मौका मिलता है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए एक दूसरा अवसर होती है, जिससे वे अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं।
रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन का विकल्प
अगर किसी छात्र को अपने नंबरों से संतुष्टि नहीं होती है, तो वह रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कॉपी को दोबारा जांचा जाता है, जिससे अगर कोई गलती हुई हो तो उसे सुधारा जा सके। इसके लिए बोर्ड द्वारा तय समय सीमा के भीतर अप्लाई करना होता है।
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक्स
बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mponline.gov.in पर रिजल्ट जारी करेगा। एमपी बोर्ड द्वारा 12वीं के एग्जाम 10 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक आयोजित किए गए थे।