Electricity Connection in ₹5: इस राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन

Electricity Connection in 5: मध्य प्रदेश में किसानों को अब सिर्फ 5 रुपए में कृषि और घरेलू बिजली कनेक्शन मिल रहा है। कंपनी ने अब तक 13,091 नए संयोजन दिए हैं। बिना वैध कनेक्शन पर सख्त कार्रवाई होगी। उपभोक्ता सहज सरल योजना के तहत यह सुविधा ले सकते हैं।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड26 Oct 2025, 02:11 PM IST
5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन (सांकेतिक तस्वीर)
5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन (सांकेतिक तस्वीर)

Electricity Connection in 5: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें कृषि और घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए भारी रकम नहीं चुकानी पड़ेगी। सिर्फ 5 रुपए में वैध संयोजन मिलने की सुविधा शुरू की गई है, जिससे रबी सीजन में अस्थाई कनेक्शन लेने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

क्या है योजना?

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने राज्य शासन के निर्देश पर यह राहत दी है। कंपनी ने कहा है कि सहज सरल बिजली संयोजन योजना के तहत किसान और घरेलू उपभोक्ता सिर्फ 5 रुपए में वैध कनेक्शन ले सकते हैं।

कितने कनेक्शन अब तक दिए गए?

बैतूल वृत प्रबंधक के अनुसार, जिले के तीनों संभागों में अब तक 7388 नए कृषि पंप संयोजन, 5703 घरेलू संयोजन जारी किए जा चुके हैं। यानी कुल 13,091 नए बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।

बिना वैध कनेक्शन पर सख्ती

कंपनी ने चेतावनी दी है कि बिना वैध संयोजन के बिजली उपयोग करने वालों पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें भारी जुर्माना, कोर्ट केस और सजा का प्रावधान है।

क्या करें उपभोक्ता?

कंपनी ने सभी किसानों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र जाकर यह सुविधा प्राप्त करें। वैध कनेक्शन लेकर वे किसी भी कानूनी परेशानी से बच सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीElectricity Connection in ₹5: इस राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन
More
बिजनेस न्यूज़मनीElectricity Connection in ₹5: इस राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन