Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो-3 में दिव्यांग यात्रियों का किराया 25% माफ, MMRC ने किया ऐलान

Mumbai Metro 3: मुंबई मेट्रो-3 में सफर करने वाल दिव्यांग यात्रियों को खुशखबरी सामने आई है। मेट्रो प्रशासन ने दिव्यांग यात्रियों के किराए में 25 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। मेट्रो - 2A और मेट्रो - 7 में यह छूट पहले से ही दी जा रही थी। 

एडिटेड बाय Jitendra Singh
अपडेटेड3 Nov 2025, 08:34 PM IST
Mumbai Metro 3: दिव्यांग यात्रियों को किराए में छूट 10 दिन बाद मिलेगी।
Mumbai Metro 3: दिव्यांग यात्रियों को किराए में छूट 10 दिन बाद मिलेगी।(Livemint)

Mumbai Metro 3: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से मेट्रो के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई की मेट्रो-3 (एक्वा लाइन) में दिव्यांग यात्रियों को किराए में छूट नहीं मिल रही थी। अब इस बारे में मुंबई मेट्रो-3 के प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। मुंबई मेट्रो-3 ने दिव्यांग यात्रियों के किराए में 25 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (MMRC) ने घोषणा की है कि दिव्यांग यात्रियों को अब मंथली पास पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी। यह फैसला अगले 10 दिनों के भीतर लागू किया जाएगा। मेट्रो प्रशासन ने कहा कि इस पहल का मकसद हर शहरवासी और विशेष जरूरतों वाले यात्रियों को भी मेट्रो यात्रा करते हुए बेहतर सुविधा मुहैया करान है।

यह भी पढ़ें | तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, 20 की मौत, कई घायल

बता दें कि इससे पहले मुंबई मेट्रो 2Aऔर मेट्रो-7 में 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग, विकलांग व्यक्तियों और कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए किराए में 25 फीसदी छूट देने का ऐलान किया गया था। वहीं मुंबई मेट्रो-3 में यह छूट नहीं मिल रही थी। ऐसे में मुबई मेट्रो-3 में भी दिव्यांग यात्रियों को किराए में छूट देने की मांग लंबे समय से की जा रही थी अब मेट्रो प्रशासन ने छूट देने का ऐलान किया है।

वरिष्ठ पत्रकार ने की छूट देने की मांग

मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार दीपक कैतके ने मंबई मेट्रो- 3 में दिव्यांग यात्रियों को किराए में छूट देने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। इस मामले में कैतके ने राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर छूट देने की मांग की थी। कैतके ने कहा कि दिव्यांग यात्रियों को मिलने वाली छूट उनकी दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर तय की जानी चाहिए। चूंकि मेट्रो लाइन 3 अभी पूरी तरह से सुलभ नहीं है, इसलिए यात्रा के दौरान एक सहायक रखना जरूरी है। ऐसे में कम से कम 50 फीसदी छूट देने पर विचार किया जाए।

View full Image
ज्ञापन पत्र

डिस्काउंट के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत

इस डिस्काउंट को पाने के लिए विकलांग व्यक्तियों को वैलिड डॉक्यूमेंट जैसे कि मेडिकल या विकलांगता के लिए सरकारी सर्टिफिकेट जमा करना होता है। डॉक्यूमेंट को मुंबई मेट्रो -3 के रूट में किसी भी टिकट खिड़की पर दिखाया जा सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो-3 में दिव्यांग यात्रियों का किराया 25% माफ, MMRC ने किया ऐलान
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो-3 में दिव्यांग यात्रियों का किराया 25% माफ, MMRC ने किया ऐलान