Mumbai Metro: 23 नवंबर से दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी बडी राहत, 25% किराया होगा माफ

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर 23 नवंबर से दिव्यांग यात्रियों को 25 फीसदी की छूट मिलेगी। एक अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग यात्रियों के लिए घोषित 25 फीसदी की छूट अभी अंतिम परीक्षण चरण में है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड19 Nov 2025, 04:22 PM IST
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो ने नवंबर के शुरुआत में छूट का ऐलान किया था।
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो ने नवंबर के शुरुआत में छूट का ऐलान किया था।

Mumbai Metro: मुंबई में कफ परेड से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) तक अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन-3 का पूरा रूट शुरू हो गया है। इस रूट पर यात्रियों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह अंडरग्राउंड मेट्रो कई लोगों के लिए फायदेमंद है। इसने यात्रा को आरामदायक बनाने के साथ-साथ समय की भी बचत हो रही है। मुंबई मेट्रो ने दिव्यांग यात्रियों के किराए 25 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। यह छूट 23 नवंबर से लागू हो जाएगी।

इससे पहले नवंबर महीने के शुरुआत में दिव्यांग यात्रियों के दबाव में मुंबई मेट्रो लाइन 3 ने दिव्यांग यात्रियों के किराए में छूट देने का ऐलान किया था। इसके साथ ही मेट्रो प्रशासन ने कहा था कि वो 10 दिन के भीतर छूट लागू कर देंगे। समय सीमा खत्म होने के बाद भी मुंबई मेट्रो ने दिव्यांग यात्रियों के किराए में छूट नहीं दी थी। ऐसे में मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार और समाज सेवी दीपक कैतके ने किराए में छूट जल्द लागू करने की मांग की, जिसके बाद मेट्रो प्रशासन ने 23 नवंबर से छूट देने का ऐलान कर दिया है।

अंतिम चरण में चल रहा है परीक्षण

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एक अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग यात्रियों के लिए घोषित 25 फीसदी की छूट अंतिम परीक्षण चरण में है। उन्होंने कहा कि परीक्षण पूरा होने के बाद यह छूट रविवार, 23 नवंबर से लागू हो जाएगी। इस पहल का मकसद दिव्यांग सहित सभी यात्रियों को एक अधिक समावेशी यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। वहीं पत्रकार और समाजसेवक दीपक कैतके ने किराए में 50 फीसदी छूट की मांग की है।

यह भी पढ़ें | मुबई मेट्रो-3 में दिव्यांग यात्रियों को किराए में 25% छूट

वहीं मुंबई मेट्रो के देरी से निर्णय लेने पर कैतके ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैतके ने कहा कि दिव्यांग यात्रियों के लिए 10 दिन के भीतर छूट देने का ऐलान किया गया था। हालांकि 20 दिन गुजर जाने के बाद भी मुंबई मेट्रो अपना वादा पूरा नहीं कर पाई है। मुंबई मेट्रो के इस ढुलमुल रवैये से दिव्यांग यात्रियों को फायदा नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें | फर्जी ‘रॉ' अफसर गिरफ्तार, आरोपी के पास मिला दिल्ली धमाके से जुड़ा वीडियो

मुंबई मेट्रो लाइन 3 की लिफ्ट बंद

कैतके ने दावा किया है कि मुंबई का पहला भूमिगत क़रिडोर, मेट्रो लाइन -3 या एक्वा लाइन, अभी भी दिव्यांग यात्रियों के लिए बेहतर नहीं है। मेट्रो स्टेशनों की कई लिफ्ट्स अभी भी बंद पड़ी हुई है। जिससे दिव्यांग यात्रियों को आवाजाही में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट बंद होने की वजह से व्हीलचेयर का इस्तेमाल करना भी असंभव है। बता दें कि मुंबई मेट्रो लाइन-3 करीब 33.5 किमी लंबी है। इस रूट पर 27 स्टेशन है। सिर्फ एक स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशन अंडरग्राउंड हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Mumbai Metro: 23 नवंबर से दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी बडी राहत, 25% किराया होगा माफ
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Mumbai Metro: 23 नवंबर से दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी बडी राहत, 25% किराया होगा माफ