
New Year Snowfall Alert: जम्मू कश्मीर में कश्मीर घाटी में एक बार फिर से हिमपात और बारिश के पूर्वानुमान के बीच रात में ठंड और बढ़ गयी है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, घाटी में आज से 29 दिसंबर तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और शुष्क मौसम रहने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को आमतौर पर बादल छाए रहेगे और कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात या फिर बारिश हो सकती है। इसके बाद 31 दिसंबर से एक जनवरी तक आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती ह, जबकि इस अवधि के दौरान उत्तरी और मध्य कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में मध्यम हिमपात होने का अनुमान है।
प्रवक्ता ने कहा कि दो जनवरी को सामान्यतः बादल छाए रहने के आसार है और इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात और बारिश होने का अनुमान जताया गया है। उन्होंने कहा कि घाटी में तीन से सात जनवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जबकि आठ और नौ जनवरी को आशंक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है।
विभाग ने यात्रियों और परिवहनकर्ताओं से यातायात और प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान जम्मू प्रांत के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
इस बीच, घाटी में रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज होने के साथ ही कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे गिर गया। इस मौसम की सबसे ठंडी रात 28 नवंबर को दर्ज की गई, जब रात का तापमान गिरकर शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।घाटी के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री और 4.8 तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है।
घाटी के एक अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है। सीमावर्ती जिले कुपवाडा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8, कश्मीर के प्रवेश द्वार के रूप में जाने जाने वाले काजीगुंड शहर में न्यूनतम तापमान शुन्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में न्यूनतम तापमान क्रमशः शून्य से नीचे 3.6 डिग्री, 4.3 डिग्री, 4.7 डिग्री और 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला और बांदीपोरा जिलों में न्यूनतम तापमान क्रमशः शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस और 2.0 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है।मध्य कश्मीर के बुडगाम और गांदरबल जिलों में न्यूनतम तापमान क्रमशः शून्य से नीचे 2.7 डिग्री सेल्सियस और 1.8 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह और करगिल जिलों में रात का तापमान क्रमशः शून्य से नीचे 9.9 डिग्री और 9.2 डिग्रीस सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 18.1 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.