New Year Traditions: कहीं लटकाते हैं प्याज तो कहीं खाते हैं अंगूर, दुनियाभर में कुछ ऐसे होती है नए साल की शुरुआत

New Year rituals: दुनियाभर में नए साल का स्वागत अलग-अलग परंपराओं से किया जाता है। कहीं अंगूर खाए जाते हैं, कहीं सूटकेस घुमाए जाते हैं, तो कहीं सूर्योदय देखा जाता है। हर रस्म का मकसद नए साल में खुशहाली और तरक्की पाना है।

Priya Shandilya
अपडेटेड31 Dec 2025, 01:15 PM IST
दुनियाभर में नए साल का स्वागत कुछ अलग अंदाज में करते हैं लोग
दुनियाभर में नए साल का स्वागत कुछ अलग अंदाज में करते हैं लोग

New Year Rituals: नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने का नाम नहीं है, बल्कि यह उम्मीदों, सपनों और नए संकल्पों का प्रतीक होता है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोग नए साल की शुरुआत अलग-अलग तरीकों से करते हैं। कहीं लोग पटाखों से आसमान रोशन करते हैं, तो कहीं किस्मत चमकाने के लिए खास रस्में निभाई जाती हैं। हर देश की अपनी परंपरा है, जो आने वाले साल में खुशहाली, सेहत और सफलता का संदेश देती है।

रूस की परंपरा

द पायनियर वीमेन की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में नया साल कुछ अनोखे अंदाज में मनाया जाता है। यहां लोग अपनी मनोकामना एक कागज पर लिखते हैं, फिर उसे जलाकर उसकी राख शैंपेन के गिलास में मिलाकर पी लेते हैं। माना जाता है कि इससे उनकी इच्छा नए साल में जरूर पूरी होती है।

तुर्की में अनार फोड़ने की परंपरा

तुर्की में नए साल की रात घर के दरवाजे पर अनार फोड़ा जाता है। माना जाता है कि जितने ज्यादा दाने फैलेंगे, उतनी ही ज्यादा खुशहाली और बरकत घर में आएगी। यह समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

सफेद कपड़े पहनने की परंपरा

ब्राजील जैसे देशों में नए साल की रात सफेद कपड़े पहनना शांति और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि इससे नया साल सुख-शांति लेकर आता है।

जापान में सूर्योदय देखना शुभ

जापान में लोग नए साल की सुबह सूरज उगते हुए देखने निकलते हैं। इसे “हात्सुहिनोदे” कहा जाता है। मान्यता है कि नए साल का पहला सूरज देखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता आती है।

ब्राजील में सात लहरों पर छलांग

ब्राजील में लोग समुद्र किनारे जाकर सात लहरों पर छलांग लगाते हैं। हर लहर के साथ एक मनोकामना मांगी जाती है। यह परंपरा सौभाग्य और नए अवसरों का प्रतीक मानी जाती है।

कोलंबिया में सूटकेस लेकर घूमना

अगर आप नए साल में खूब घूमना चाहते हैं, तो कोलंबिया की यह परंपरा आपके लिए है। यहां लोग खाली सूटकेस लेकर घर के चारों ओर घूमते हैं ताकि साल भर यात्राओं के योग बनें।

आतिशबाजी और नए साल का जश्न

दुनिया भर में नए साल की रात आतिशबाजी की जाती है। चीन से शुरू हुई इस परंपरा का मकसद बुरी आत्माओं को दूर भगाना माना जाता है। कई जगहों पर अलग-अलग रंगों की आतिशबाजी अलग-अलग शुभ संकेतों से जोड़ी जाती है।

टाइम्स स्क्वायर बॉल ड्रॉप

अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर होने वाला बॉल ड्रॉप दुनियाभर में मशहूर है। लाखों लोग वहां जुटते हैं और करोड़ों लोग टीवी पर यह नजारा देखते हैं। यह परंपरा 1907 से चली आ रही है।

ग्रीस में प्याज टांगने की परंपरा

ग्रीस में लोग नए साल की रात दरवाजे पर प्याज लटकाते हैं। यह पुनर्जन्म और विकास का प्रतीक माना जाता है। अगले दिन बच्चों के सिर पर प्याज छूकर उन्हें शुभकामनाएं दी जाती हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNew Year Traditions: कहीं लटकाते हैं प्याज तो कहीं खाते हैं अंगूर, दुनियाभर में कुछ ऐसे होती है नए साल की शुरुआत
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNew Year Traditions: कहीं लटकाते हैं प्याज तो कहीं खाते हैं अंगूर, दुनियाभर में कुछ ऐसे होती है नए साल की शुरुआत