निसार उपग्रह का दुनिया में सबसे सटीक प्रक्षेपण: अध्यक्ष वी. नारायणन

इसरो ने निसार उपग्रह को जीएसएलवी-एफ16 रॉकेट से श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। अध्यक्ष वी. नारायणन ने इसे दुनिया के सबसे सटीक प्रक्षेपणों में से एक बताया। नासा भारत के स्वदेशी जीएसएलवी यान से उत्साहित है। उपग्रह 2-3 किमी की सटीकता से कक्षा में स्थापित हुआ।

भाषा
पब्लिश्ड1 Aug 2025, 03:17 PM IST
निसार का प्रक्षेपण दुनिया का सबसे सटीक प्रक्षेपण(ANI)
निसार का प्रक्षेपण दुनिया का सबसे सटीक प्रक्षेपण(ANI)

एक अगस्त (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि निसार उपग्रह का सफल प्रक्षेपण दुनिया के सबसे सटीक प्रक्षेपणों में से एक था और नासा यह देखकर उत्साहित है कि भारत स्वदेशी रूप से विकसित जीएसएलवी मार्क यान का उपयोग करके इसे सफलतापूर्वक अंजाम दे सका।

जीएसएलवी मार्क यान का उपयोग

उन्होंने बृहस्पतिवार रात यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। इसरो ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ16 रॉकेट के जरिये निसार (नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार) को सफलतापूर्वक स्थापित किया था।

नारायणन ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘वे यह जानकर बहुत उत्साहित हुए कि भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित जीएसएलवी मार्क यान का उपयोग करके सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। वे बेहद उत्साहित और खुश थे।’

नारायणन के अनुसार, यह दुनिया के सबसे सटीक प्रक्षेपणों में से एक था, जिसमें रॉकेट का हर चरण में त्रुटिहीन रूप से संचालन हुआ और उपग्रह को केवल दो से तीन किलोमीटर के अंतर से सटीक तरीके से कक्षा में स्थापित कर दिया।

यह भी पढ़ें | राहुल गांधी का दावा: ट्रंप की शर्तों पर होगा व्यापार, अर्थव्यवस्था खतरे में

इसरो प्रमुख ने कहा, ‘यह उनके लिए भी एक अकल्पनीय उपलब्धि है।’

उन्होंने कहा, ‘ यह दुनिया में अब तक हुए सबसे सटीक प्रक्षेपणों में से एक है आज पूरा देश इस बात पर गर्व कर सकता है कि भारत और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित उपग्रह भारतीय प्रक्षेपण यान का उपयोग करके कक्षा में स्थापित किया गया है।’

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़निसार उपग्रह का दुनिया में सबसे सटीक प्रक्षेपण: अध्यक्ष वी. नारायणन
More