Nitin Nabin BJP President: नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, सबसे युवा नेता ने संभाली बीजेपी की कमान

BJP Leadership Change: नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वो इस पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल किए…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड20 Jan 2026, 09:54 AM IST
नितिन नबीन बने बीजेपी के नए अध्यक्ष
नितिन नबीन बने बीजेपी के नए अध्यक्ष

Nitin Nabin BJP President: नितिन नवीन (45) सोमवार को निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वह इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं। बिहार के पांच बार के विधायक नवीन, पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे, जिनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

मंगलवार को नवीन को औपचारिक रूप से भाजपा अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। वह जेपी नड्डा का स्थान लेंगे, जो 2020 से लंबे समय से अध्यक्ष पद पर हैं।अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने एक बयान में कहा, 'मैं यह घोषणा करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नाम, श्री नितिन नवीन का नाम, प्रस्तावित किया गया है।'एक बयान में उन्होंने कहा कि नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए और सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेता भी प्रस्ताव रखने वालों में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें | IPS रामचंद्र राव का महिलाओं संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सरकार ने किया सस्पेंड

नितिन नवीन के पक्ष में आए 37 नामांकन

नामांकन पत्रों के 37 सेटों में से 36 पार्टी की राज्य इकाइयों द्वारा दाखिल किए गए थे और एक सेट भाजपा संसदीय दल द्वारा प्रस्तुत किया गया था। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष नड्डा, वरिष्ठ मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, किरेन रीजीजू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नायब सैनी, प्रमोद सावंत, पेमा खांडू और पुष्कर सिंह धामी उपस्थित थे।लक्ष्मण ने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को अपराह्न दो बजे से चार बजे के बीच पूरी हो गई।उन्होंने एक बयान में कहा, 'राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन के पक्ष में कुल 37 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें | 7.3% होगा जीडीपी ग्रोथ रेट... भारत की रफ्तार के आगे IMF का अनुमान फिर ध्वस्त

जांच करने पर सभी नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप में विधिवत भरे हुए और वैध पाए गए।'उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया 36 राज्यों में से 30 राज्यों के अध्यक्षों के चुनाव के बाद शुरू की गई, जो कि न्यूनतम 50 प्रतिशत राज्यों का चुनाव पूरा करने के लिए आवश्यक संख्या से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की अधिसूचना जारी कर 16 जनवरी को मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई थी।भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी और उसी वर्ष नवीन का जन्म भी हुआ था। नवीन ने 2006 में अपने पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद राजनीति में कदम रखा, जो भाजपा विधायक थे। बिहार सरकार में कानून एवं न्याय, शहरी विकास एवं आवास मंत्री रह चुके नवीन को दिसंबर में भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Nitin Nabin BJP President: नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, सबसे युवा नेता ने संभाली बीजेपी की कमान
More