
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार की राजनीति में इस समय हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि सूबे के सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन भर सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद, बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान कौन संभालेगा? इससे पहले कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री राज्यसभा के जरिए राजनीति में होगी। ऐसे में उन्हें राज्यसभा भेजा जाना तय माना जा रहा था। हालांकि अब समीकरण उल्टा नजर आ रहे हैं।
JDU सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने राज्य सभा सीट के लिए नामांकन की तैयारी कर ली है। पार्टी ने नीतीश के नामांकन के लिए सारे पेपर तैयार कर लिए है। नीतीश कुमार कल नामांकन दाखिल कर सकते हैं। खबर ये भी है कि नीतीश कुमार 16 मार्च के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने तक वो बिहार के सीएम बने रहेंगे।
इससे पहले निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर कई महीनों से कयास लगाये जा रहे थे। निशांत कुमार पिछले कुछ महीनों के दौरान कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दिखे। 1 मार्च को अपने पिता के जन्मदिन पर भी निशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नजर आए थे। तब उन्होंने अपने पिता को केक खिलाया था और हनुमान मंदिर जाकर पिता के लिए पूजा अर्चना की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच जदयू के कार्यकर्ता सीएम आवास के बाहर जुट गए हैं। जदयू कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। जेडीयू कार्यकर्ताओं का कहना है कि षड्यंत्र के तहत नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति से दूर किया जा रहा है। शराब माफिया और जेडीयू के कुछ नेता सीएम नीतीश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। नीतीश कुमार अगर दिल्ली गए तो बिहार में महिला और उनके प्रशंसक जन आंदोलन करेंगे।
सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी अहम जिम्मेदारी मिलने वाली है। उन्हें बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट करकहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को ही सीएम पद मिलना चाहिए। पप्पू यादव ने आगे लिखा कि नीतीश कुमार से बेहतर NDA गठबंधन में दूसरा कोई CM का चेहरा नहीं है। अगर नीतीश नहीं तो फिर निशांत को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। पूर्णिया सांसद ने यह भी लिखा है कि BJP में तो जो भी दावेदार बताए जा रहे हैं, उनमें कोई बिहार के भविष्य के लिए सही साबित नहीं होंगे। निशांत सबसे शालीन, सभ्य, सुशील CM साबित होंगे।
अगर मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा देता है, तो तकनीकी रूप से पूरे मंत्रिपरिषद का इस्तीफा माना जाता है। इसीलिए पद खाली होने के बाद, सत्ताधारी गठबंधन (NDA) को फिर से अपना नया नेता चुनना होता है। अब ये नेता बीजेपी का भी हो सकता है और जेडीयू का भी हो सकता है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.