Nitish Kumar News: क्या नीतीश बेटे निशांत को बिहार सौंपेंगे? आज भर सकते हैं राज्यसभा के लिए नामांकन, सस्पेंस बरकरार

बिहार में सीएम नीतीश कुमार आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जिससे नए मुख्यमंत्री की संभावना बढ़ी है। भाजपा के नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड5 Mar 2026, 08:04 AM IST
आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरेंगे नीतीश कुमार
आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरेंगे नीतीश कुमार

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Today: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से उठा पटक होने वाली है। सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए आज पटना में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इससे ये संकेत मिलता है कि राज्य में नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

सूत्रों ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, और इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समयसीमा आज समाप्त हो जाएगी।

क्या सीएम पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार?

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक सूत्र ने कहा कि जद(यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा चुनाव के लिए आज अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। जब यह पूछा गया कि क्या कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे, तो सूत्र ने कहा कि यह समय आने पर पता चलेगा।

यह भी पढ़ें | भारत में बिजनेस करने वालों की संख्या में इजाफा, यहां देखिए आंकड़े

4 महीने पहले ही नीतीश बने सीएम

नीतीश ने लगभग चार महीने पहले 20 नवंबर को पटना में आयोजित भव्य समारोह में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की थी। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में राजग को शानदार जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें | क्या अब नीतीश कुमार नहीं रहेंगे बिहार के CM? जानिए क्या है मामला

भाजपा ने पार्टी प्रमुख नितिन नवीन और बिहार इकाई के महासचिव शिवेश कुमार को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। राजग में शामिल दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को भी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि जद(यू) ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को कहा था कि होली की पूर्व संध्या पर, मेरे पास बिहार की जनता के साथ साझा करने के लिए एक खुशखबरी है। काफी समय से जद(यू) के अंदर और राज्य के युवाओं के बीच यह मांग उठ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में कदम रखें।उन्होंने कहा था कि इसके लिए रास्ता साफ हो गया है और एक या दो दिन में औपचारिक घोषणा की जाएगी।

जब ये पूछा गया कि क्या जद(यू) प्रमुख के 40 वर्षीय बेटे निशांत राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं, तो श्रवण कुमार ने कहा था कि कुछ भी संभव है। पार्टी के शीर्ष नेता बैठक करके इस बारे में बातचीत करेंगे, जिसके बाद एक या दो दिन में सब पता चल जाएगा।श्रवण कुमार 1990 में समता पार्टी के समय से जद(यू) प्रमुख के करीबी रहे हैं।

नीतीश कुमार के बेटे रखेंगे राजनीति में कदम

इस बीच, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। संवाददाताओं ने जब जदयू नेता से पूछा कि क्या पिछले सप्ताह 75 वर्ष के हुए नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं, तो चौधरी ने कहा कि इस पर बातचीत जारी है। मुख्यमंत्री ही अंतिम निर्णय लेंगे। चौधरी ने ये भी दोहराया कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में आने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की स्थिति में उनका उत्तराधिकारी कौन होगा।

यह भी पढ़ें | ट्रंप का बड़ा दांव: Kevin Warsh बनेंगे Fed के नए चेयरमैन

क्या नीतीश बेटे को सौपेंगे बिहार?

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार के सीएम फेस को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। कुछ सूत्रों का कहना है कि उनके बेटे निशांत कुमार की भी राजनीति में एंट्री होगी। निशांत कुमार बिहार में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी होंगे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Nitish Kumar News: क्या नीतीश बेटे निशांत को बिहार सौंपेंगे? आज भर सकते हैं राज्यसभा के लिए नामांकन, सस्पेंस बरकरार
More