Noida metro: नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन सेक्टर 142 तक बढ़ेगी, 61.62 किमी से ज्यादा होगा नेटवर्क! देखें नए स्टेशनों की सूची

Noida metro: नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर 142 तक 11.56 किमी लंबा नया एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, जिसमें आठ स्टेशन शामिल होंगे। इसके बाद शहर का कुल मेट्रो नेटवर्क 61.62 किमी से ज्यादा हो जाएगा।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड15 Feb 2026, 12:30 PM IST
नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन सेक्टर 142 तक बढ़ेगी, देखें नए स्टेशनों की सूची
नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन सेक्टर 142 तक बढ़ेगी, देखें नए स्टेशनों की सूची(AFP)

Noida metro: नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहर की एक्वा लाइन मेट्रो का दायरा अब और बढ़ने जा रहा है। लंबे समय से जिस विस्तार का इंतजार किया जा रहा था, उसे आखिरकार मंजूरी मिल गई है। माना जा रहा है कि इससे रोजाना लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और शहर की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

कहां से कहां तक बढ़ेगी एक्वा लाइन?

बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर 142 तक एक्वा लाइन का विस्तार किया जाएगा। इस नए हिस्से में कुल आठ स्टेशन शामिल होंगे। इसके पूरा होने के बाद नोएडा का कुल परिचालन मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 61.62 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा। यानी शहर का मेट्रो जाल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और सुविधाजनक बन जाएगा।

कितना आएगा खर्च?

केंद्र सरकार ने शनिवार को इस मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को हरी झंडी दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,254.35 करोड़ रुपये बताई गई है। यह जानकारी नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) की ओर से जारी बयान में दी गई।

NMRC के मुताबिक, यह 11.56 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर होगा और मंजूरी की तारीख से चार साल के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

इस कॉरिडोर पर जिन स्टेशनों का प्रस्ताव है, उनमें बॉटनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर 44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर 97, नोएडा सेक्टर 105, नोएडा सेक्टर 108, नोएडा सेक्टर 93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज शामिल हैं।

इन स्टेशनों के जुड़ने से कई रिहायशी और कारोबारी इलाकों को सीधा मेट्रो कनेक्शन मिलेगा, जिससे रोजाना का सफर आसान होगा।

दिल्ली-ग्रेटर नोएडा कनेक्टिविटी होगी बेहतर

अधिकारियों का कहना है कि इस विस्तार से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए संपर्क व्यवस्था काफी बेहतर हो जाएगी। साथ ही इससे आईजीआई एयरपोर्ट, प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बोड़ाकी में प्रस्तावित मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। यानी आने वाले समय में ट्रैफिक की परेशानी कम करने और बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट देने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Noida metro: नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन सेक्टर 142 तक बढ़ेगी, 61.62 किमी से ज्यादा होगा नेटवर्क! देखें नए स्टेशनों की सूची
More