लद्दाख की हिंसा के पीछे जेन जी नहीं , बल्कि कांग्रेस का हाथ: बीजेपी

लद्दाख में हुई हिंसा के पीछे कांग्रेस पार्टी का हाथ है। बीजेपी ने यह सीधा-सीधा आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के साथ दिखे व्यक्ति ने लद्दाख मे हिंसा की आग सुलगाई।

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड24 Sep 2025, 10:54 PM IST
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा।
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को लद्दाख में जेन जी ( युवा ताकत) के नाम से विरोध-प्रदर्शन दिखाने की कोशिश को कांग्रेस प्रायोजित बताते हुए उस पर हमला बोला। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि मामले की जांच से पता चला कि लद्दाख में हुई हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी के पीछे कांग्रेस का हाथ है।

लद्दाख में जेन जी नहीं, कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन: बीजेपी

पात्रा ने कहा कि यह जेन जी नहीं कांग्रेस का ही विरोध-प्रदर्शन था। इस विरोध-प्रदर्शन में हिंसा की जो फुटेज सामने आई है, उसमें अपर लेह वार्ड से कांग्रेस के पार्षद स्टैनजिंग त्सेपांग दिखाई दे रहे हैं जो इस हिंसा में शामिल लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं। ....यही इस हिंसात्मक प्रदर्शन के मुख्य साजिशकर्ता हैं जो अपने कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा भड़काने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | लेह लद्दाख में भड़के GEN-Z, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की वैन फूंकी

कांग्रेस पार्षद ने प्रदर्शनकारियों को भड़काया: संबित पात्रा

पात्रा ने कहा, 'कांग्रेस पार्षद स्टैनजिंग त्सेपांग और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा भड़काने की कई तस्वीरें सामने आई हैं। उन्हें हथियार लेकर भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करते हुए भी देखा जा सकता है। वह भीड़ को उकसा रहे हैं और भाजपा कार्यालय को निशाना बना रहे हैं।' डॉ. पात्रा ने कहा, 'पार्षद त्सेपांग की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भी तस्वीर है। कांग्रेस पार्टी नापाक मंसूबों के लिए जिम्मेदार है और इसका षड्यंत्र किस प्रकार चलता है, यह स्पष्ट हो चुका है।'

'भारत के टुकड़े करने का सपना देखने वालों ने किया हंगामा'

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 'भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह, इंशा अल्लाह' ही कांग्रेस पार्टी की मुख्य लाइन है। यह कोई आज से नहीं है। यह जॉर्ज सोरोस के साथ बैठकर राहुल गांधी का प्लान है कि जनता के माध्यम से हम जीत नहीं सकते, इसलिए देश को तोड़ने का षड्यंत्र करते हैं।'

यह भी पढ़ें | लद्दाख में आकाश प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण: भारत की वायु रक्षा में बड़ी छलांग

'भारत में अराजक स्थिती पैदा करने का सपना देख रहे हैं कुछ लोग'

उन्होंने आरोप लगया कि जो हालात बंगलादेश में हुए, जो नेपाल में हुए, और जो अभी फिलीपींस में हो रहे हैं, उस प्रकार की परिस्थिति को देश में लाने के लिए बार-बार राहुल गांधी युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के आज के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी क्या चाहती है?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि भारतवर्ष है, हजारों वर्षों की सभ्यता है। यहां के लोगों में सोचने-समझने की क्षमता है कि क्या अच्छा है और क्या बुरा है। भारत के नागरिक जानते हैं कि उनकी सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके कल्याण के लिए लिए क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा , 'अगर आप देश को तोड़ने की कोशिश करेंगे, तो देश जानता है कि कैसे जवाब देना है। जनता कांग्रेस को माकूल जवाब देगी।'

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़लद्दाख की हिंसा के पीछे जेन जी नहीं , बल्कि कांग्रेस का हाथ: बीजेपी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़लद्दाख की हिंसा के पीछे जेन जी नहीं , बल्कि कांग्रेस का हाथ: बीजेपी