ODI World Cup 2027: 2023 के जख्मों पर मरहम लगाएगा 2027 का वर्ल्ड कप? जानिए शुभमन गिल का मास्टर प्लान

भारत के ODI कप्तान शुभमन गिल ने 2027 विश्व कप को सबसे बड़ा लक्ष्य बताया। 2023 के फाइनल में हार के बावजूद, वे दक्षिण अफ्रीका में जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड16 Mar 2026, 10:45 AM IST
2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत का प्लान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत का प्लान

ODI World Cup 2027: भारत के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को कहा कि 2027 एकदिवसीय विश्व कप जीतना उनकी टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य है, विशेषकर तब जब 50 ओवर के इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र में वे ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब पहुंच गए थे।लगातार 10 मैच जीतने के शानदार रिकॉर्ड के बावजूद भारत को 2023 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

सूर्यकुमार यादव की ख्वाहिश

बीसीसीआई नमन पुरस्कार के दौरान 'स्टार स्पोर्ट्स' पर जब गिल से पूछा गया कि क्या वे अगले एकदिवसीय विश्व कप के बारे में सोचते हैं, तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल, मैं सोचता हूं। यही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है।उन्होंने कहा, ''हमें लगा था कि पिछली बार जब हम भारत में (फाइनल में) थे तो हम जीत के बेहद करीब पहुंच गए थे। अब दक्षिण अफ्रीका में हमें इसे जीतने का एक और मौका मिल रहा है जो हमारे लिए एक शानदार अवसर होगा। गिल ने कहा कि देश के लिए किसी भी प्रारूप में विश्व कप जीतना ही सबसे बड़ा लक्ष्य होता है इसलिए बेशक यह बात कभी-कभी मेरे मन में आती रहती है।

यह भी पढ़ें | 16 मार्च से खुलेंगे 3 बड़े IPO, 4 की होगी धमाकेदार लिस्टिंग, देखें डिटेल्स

वहीं सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर कोई ऐसा मैच है जिसे वे दोबारा खेलना और जीतना चाहेंगे तो वह 2023 एकदिवसीय विश्व कप का फाइनल मैच है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुआ 2023 विश्व कप का फाइनल मैच। मैं उसे दोबारा खेलना और जीतना चाहूंगा।

2024 टी20 वर्ल्ड कप की जीत बनी हमारे लिए चिंगारी

टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि भारत की 2024 टी20 विश्व कप जीत ने एक चिंगारी का काम किया, जिसकी वजह से हाल के वर्षों में अलग-अलग लिंग और उम्र की भारतीय टीम ने आईसीसी के कई खिताब जीते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमें बस एक चिंगारी या एक कदम की जरूरत थी, जिसे हमने 2024 में पार कर लिया। उसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, फिर 2025 में ही महिला टीम का एकदिवसीय विश्व कप जीतना और फिर 2026 में जीत हासिल करना।

यह भी पढ़ें | भारतीय EdTech सेक्टर में महा-विलय, upGrad करेगा Unacademy का अधिग्रहण

सूर्यकुमार ने कहा कि वो एक कदम उठाना बहुत जरूरी था। आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए क्या करना पड़ता है, यह समझने के लिए उस जीत का अनुभव करना बहुत जरूरी था। अब पीछे मुड़कर देखने की कोई जरूरत नहीं है। जब यह शानदार सिलसिला शुरू हो ही गया है तो आइए हम अधिक से अधिक (ट्रॉफियां) जीतने की कोशिश करें।

हैट्रिक बनाने की कोशिश में भारत

सूर्यकुमार ने कहा कि भारत 2028 के लॉस एंजिलिस खेलों में ओलंपिक स्वर्ण के साथ-साथ टी20 विश्व कप जीतने की हैट्रिक बनाने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि ये बहुत अच्छी बात है कि एक बड़ी प्रतियोगिता हो रही है और क्रिकेट को उसमें प्रवेश मिला है। उस साल दो प्रतियोगिताएं हैं- उस समय टी20 विश्व कप भी है, (और) ओलंपिक भी। अगर आपने लगातार दो बार ऐसा किया हैतो टी20 में लगातार तीन बार और निश्चित रूप से ओलंपिक स्वर्ण पदक क्यों नहीं?

यह भी पढ़ें | क्या आज घटे पेट्रोल-डीजल के दाम? नोट कर लें दिल्ली से पटना तक अपने शहर का रेट

सूर्यकुमार ने खिलाड़ियों का साथ देने की आदत डालने का श्रेय पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और मौजूदा कोच गौतम गंभीर, दोनों को दिया।भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि जेमिमा रोड्रिग्स को ब्रेक देना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में अपने जीवन की सबसे बेहतरीन पारी खेली।

हरमनप्रीत ने कहा कि अमोल (मजूमदार) सर और मेरी इस बारे में बहुत अच्छी बातचीत हुई कि कभी-कभी एक छोटा सा ब्रेक आपको बहुत अधिक आत्मविश्वास दे सकता है। मुझे थोड़ा सा शक था कि हमें उसे आराम देना चाहिए या नहीं, लेकिन सर का नजरिया एकदम साफ था। उन्होंने कहा कि उस छोटे से ब्रेक ने उसे बहुत अधिक आत्मविश्वास दिया क्योंकि कभी-कभी एक बल्लेबाज के तौर पर हम जरूरत से अधिक सोचने लगते हैं। उस ब्रेक ने उसे यह सोचने का समय दिया कि उसे क्या करने की जरूरत है।'

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़ODI World Cup 2027: 2023 के जख्मों पर मरहम लगाएगा 2027 का वर्ल्ड कप? जानिए शुभमन गिल का मास्टर प्लान
More