HAMMER Missile Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले की फाइल को भारतीय सेना ने 15 दिन में निपटा दिया। पाकिस्तान को भारत ने कुछ ऐसे घाव दिए हैं, जो हमेशा के लिए उसे याद रहेगा। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री हमला रोकने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। भारत ने आधी रात को पाकिस्तान का खेल कर दिया। पाकिस्तान की जमीन में घुसकर भारत ने अपने घातक हथियार से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को जमीन में मिला दिया है। भारत की ओर से हैमर, स्कैल्प, फाइटर जेट राफेल का इस्तेमाल किया गया। ये ऐसे हथियार हैं। जिससे सटीक हमला होता है।
सटीक हमला एक ऐसी तकनीक है, जिसमें बहुत सटीक निशानों पर हमला किया जाता है। ताकि आसपास के क्षेत्र या लोगों को कोई नुकसान न हो। इसका मकसद सिर्फ चुने हुए टारगेट को तबाह करना होता है। इस हमले का मकसद किसी अतिरिक्त नुकसान से बचना होता है। इसमें स्मार्ट बम का इस्तेमाल होता है। साल 2019 के बाद भारत की ओर से सीमा पार किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला है। आइये जानते हैं भारत के इन घातक हथियारों के बारे में।
स्कैल्प मिसाइल
स्कैल्प को स्टॉर्म शैडो (Storm Shadow) भी कहा जाता है, एक लंबी दूरी तक मार करने वाली एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल है। इसे खासतौर पर दुश्मन के सुरक्षित और अहम ठिकानों पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मिसाइल करीब 1300 किलो वजन की होती है। इसे यूरोपीय रक्षा कंपनी MBDA ने बनाया है। SCALP को राफेल और यूरोफाइटर जैसे फाइटर जेट्स से लॉन्च किया जाता है। इसका इस्तेमाल पहले इराक, सीरिया और यूक्रेन जैसे देशों में भी हो चुका है। यह भारत के 36 राफेल जेट्स का हिस्सा है। इसकी रेंज 250 से 560 किलोमीटर तक जा सकती है। इसकी स्पीड लगभग 1000 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है।
हैमर मिसाइल से पाकिस्तान पर किया गया हमला
हैमर मिसाइल एक काफी एक्यूरेट गाइडेड मिसाइल है। इससे आसानी से एयर टू ग्राउंड पर अटैक किया जा सकता है। भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए इसी हैमर मिसाइल का इस्तेमाल किया है। हैमर मिसाइल को आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल पर फिट किया जाता है। इस मिसाइल को हवा से जमीन में दागा जा सकता है। भारत ने इस हथियार को भी राफेल जेट्स के लिए साल 2020 में चीन के साथ हुए बॉर्डर तनाव के दौरान ही खरीदा था। इस मिसाइल की खासियत यह है कि ये 20 से 70 किलोमीटर तक जा सकती है। मिसाइल की दूरी इसके लॉन्च और टारगेट पर काफी हद तक निर्भर करती है। इसे अफगानिस्तान, लीबिया, इराक और सीरिया के अलावा माली में भी इस्तेमाल किया जा चुका है। यह मिसाइल भी बंकरों को नष्ट करने के लिए मशहूर है। एक राफेल जेट 6 हैमर मिसाइलों को एक साथ ले जा सकता है, जिससे यह 6 टारगेट्स को निशाना बना सकती हैं।
राफेल से दुश्मनों की उड़ जाती है नींद
राफेल एक फाइटर जेट है। राफेल की गति-2202 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह पाकिस्तान के JF-17 1910 किमी/घंटा और J-10 CE 2100 किमी/घंटा से ज्यादा है। वहीं, इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है। इसकी फ्यूल कैपेसिटी 11,202 लीटर है। इस फाइटर जेट में हवा में ही ईंधन भरा जा सकता है। जिससे कि इसकी रेंज और भी बढ़ाई जा सकती है। राफेल आसमान में 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है।