हमारे सांसद घूम रहे हैं, आतंकवादी भी खुला घूम रहे हैं… विवादित बयान देकर बुरे फंसे कांग्रेस नेता जयराम रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने हाल ही में एक बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। जयराम रमेश ने कहा कि हमारे सांसद भी घूम रहे हैं और आतंकवादी भी घूम रहे हैं, जिस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड30 May 2025, 12:07 PM IST
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी पर कसा तंज
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी पर कसा तंज(HT)

Jairam Ramesh News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आतंकवाद के मुद्दे पर चुप्पी साधने और कांग्रेस को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहलगाम के आतंकवादी, जो चार हमलों में शामिल थे, खुलेआम घूम रहे हैं। हमारे सांसद घूम रहे हैं और आतंकवादी भी घूम रहे हैं। हम गंभीर सवाल पूछते हैं,लेकिन बीजेपी जवाब देने के बजाय कांग्रेस पर हमला बोल रही है।

बीजेपी पर कसा तंज

उन्होंने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पाकिस्तान पर दबाव बनाने की मांग की। रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की मिसाइलें आतंकवादियों के बजाय कांग्रेस पर छोड़ी जा रही हैं।

बीजेपी ने बताया शर्मनाक बयान

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के इस बयान को बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि ये सबसे शर्मनाक, निंदनीय और बेबुनियाद बया है। हमारे सांसद पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए साझेदार देशों का दौरा कर रहे हैं और जयराम रमेश ने उनकी तुलना आतंकियों से की है।

बता दें कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विशेष सत्र में हम आरएसएस की भूमिका को उजागर करेंगे और देश के सामने सच लाएंगे। रमेश ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज कर केवल विपक्ष को बदनाम करने में जुटी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़हमारे सांसद घूम रहे हैं, आतंकवादी भी खुला घूम रहे हैं… विवादित बयान देकर बुरे फंसे कांग्रेस नेता जयराम रमेश
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़हमारे सांसद घूम रहे हैं, आतंकवादी भी खुला घूम रहे हैं… विवादित बयान देकर बुरे फंसे कांग्रेस नेता जयराम रमेश