Pahalgam Attack: पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने वाला मोहम्मद कटारिया गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पहलगाम हमले में आतंकियों को मदद पहुंचाने के आरोप में मोहम्मद कटारिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रीनगर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड24 Sep 2025, 07:51 PM IST
Pahalgam Attack: मोहम्मद यूसुफ कटारिया लश्कर-ए-तैयबा (TRF) का आतंकी है।
Pahalgam Attack: मोहम्मद यूसुफ कटारिया लश्कर-ए-तैयबा (TRF) का आतंकी है।(HT)

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों की मदद करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस शख्स की पहचान दक्षिण कश्मीर के मो. यूसुफ कटारिया के रूप में की गई है। कटारिया पर 22 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की मदद का आरोप है। श्रीनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कहा जा रहा है कि मोहम्मद यूसुफ कटारिया लश्कर-ए-तैयबा (TRF) का आतंकी है।

NDTV में छपी खबर के मुताबिक, मोहम्मद कटारिया को जुलाई में ऑपरेशन महादेव के दौरान बरामद हथियारों और उपकरणों के फोरेंसिक विश्लेषण के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि हमारी जांच में ये पुष्टि हुई है कि आतंकवादियों की आवाजाही में मदद और सुविधा मुहैया करने में कटारिया की अहम भूमिका थी। अधिकारियों ने इस घटनाक्रम को दक्षिण कश्मीर में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है। हालांकि वह बैसरन आतंकवादी हमले में सीधे तौर पर शामिल नहीं था।

लश्कर-ए-तैयबा (TRF) का नेटवर्क होगा तबाह - पुलिस

पुलिस ने बताया कि कटारिया के सहयोगियों की पहचान करने और लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) से जुड़े नेटवर्क को तबाह करने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल को कमजोर करने और जम्मू-कश्मीर में शांति सुनिश्चित करने के लिए अभियान तेज करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। मोहम्मद यूसुफ कटारिया पहलगाम में संविदा पर काम करता था और स्थानीय बच्चों को पढ़ाता था। कुछ महीने पहले ही वह आतंकियों के संपर्क में आया और उनकी मदद करने लगा।

यह भी पढ़ें | बिहार के लिए मोदी सरकार ने फिर खोला खजाना, 6,014 करोड़ के दो प्रॉजेक्ट्स हुए पास

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने की 26 लोगों की हत्या

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इन 26 लोगों में 25 लोग सैलानी थे, जो भारत के अलग-अलग हिस्सों से कश्मीर घूमने आए थे। इस आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें | लेह लद्दाख में भड़के GEN-Z, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की वैन फूंकी

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने दिया था पाक के आतंकियों को जवाब

पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी मारे गए। हालांकि पलहलागम के गुनाहगारों की तलाश ऑपरेशन महादेव से पूरी हुई।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Pahalgam Attack: पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने वाला मोहम्मद कटारिया गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Pahalgam Attack: पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने वाला मोहम्मद कटारिया गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता