बाबर, फखर, शादाब… पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपने ही देश में लगा करोड़ों का चूना?

पाकिस्तान के कई क्रिकेटर एक पोंजी स्कीम के शिकार हुए हैं, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस वित्तीय घोटाले की जांच कर रहा है, जिसमें एक पूर्व टेस्ट कप्तान भी शामिल है।

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड22 Jan 2026, 06:12 PM IST
पोंजी स्कीम का शिकार बने बाबर, फखर जमां, शादाबा खान समेत पाकिस्तान के कई खिलाड़ी: सूत्र
पोंजी स्कीम का शिकार बने बाबर, फखर जमां, शादाबा खान समेत पाकिस्तान के कई खिलाड़ी: सूत्र

कई शीर्ष क्रिकेटर को किसी ने चूना लगा दिया है। खबर है कि ये सभी क्रिकेटर कथित तौर पर एक 'पोंजी स्कीम' का शिकार हो गए हैं जिसमें उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि यह मामला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के संज्ञान में आ गया है और बोर्ड इस कथित वित्तीय घोटाले की जांच कर रहा है।

पाकिस्तान सुपर लीग से है पोंजी स्कीम का कनेक्शन

सूत्र के अनुसार करीब एक दर्जन मौजूदा खिलाड़ियों के साथ एक पूर्व टेस्ट कप्तान ने भी एक पाकिस्तानी कारोबारी के पास बड़ी रकम निवेश की थी और अब यह व्यवसायी देश छोड़कर जा चुका है। सूत्र ने कहा, 'यह कारोबारी पाकिस्तान सुपर लीग की कुछ फ्रेंचाइजी को प्रायोजित करने से भी जुड़ा रहा है और उसने शुरुआत में पहले कुछ महीनों तक खिलाड़ियों को मुनाफे का भुगतान किया लेकिन बाद में उसने पेमेंट बंद कर दिया।'

पोंजी स्कीम में फंसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट

धोखा खाए खिलाड़ियों की लिस्ट में फखर जमां, शादाब खान समेत कई अन्य शामिल हैं। जब इन प्रभावित खिलाड़ियों ने कारोबारी से संपर्क किया तो उसने कथित तौर पर यह दावा किया कि उसे भारी नुकसान हुआ है जिसमें खिलाड़ियों की निवेश राशि और उसकी अपनी पूंजी डूब गई है। उसने कहा कि वह पैसा लौटाने की स्थिति में नहीं है। सूत्र ने कहा, 'इसके बाद उसने फोन कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया और देश छोड़कर चला गया।'

खिलाड़ियों ने रिश्तेदारों और करीबियों को भी फंसाया

कई खिलाड़ियों ने अपनी व्यक्तिगत बचत ही नहीं बल्कि रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों की रकम भी इसमें निवेश कर दी थी। सूत्र ने कहा, 'यह मूल रूप से एक 'पोंजी योजना' थी जिसमें नुकसान होने लगा। अब इन खिलाड़ियों के सामने करोड़ों रुपये गंवाने का खतरा है।' सूत्र के अनुसार क्रिकेटरों और उनके सहयोगियों के निवेश की कुल राशि एक अरब रुपये से भी अधिक हो सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़बाबर, फखर, शादाब… पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपने ही देश में लगा करोड़ों का चूना?
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़बाबर, फखर, शादाब… पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपने ही देश में लगा करोड़ों का चूना?