Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम से बात करने, उनके घर जाने का मौका, अंतिम तारीख से पहले जल्दी करें आवेदन

Pariksha pe charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए अब तक 12.7 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्रों से सीधे संवाद करते हैं और टॉप स्टूडेंट्स को प्रधानमंत्री आवास जाने का मौका भी मिलता है। जानें कब है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड20 Dec 2025, 02:08 PM IST
परीक्षा पे चर्चा 2026: कब है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख? (फाइल फोटो)
परीक्षा पे चर्चा 2026: कब है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख? (फाइल फोटो)(PTI)

Pariksha pe charcha: परीक्षा का नाम सुनते ही अगर मन घबरा जाता है, तो परीक्षा पे चर्चा (PPC) वही मंच है जो बच्चों को हौसला देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह खास कार्यक्रम एक बार फिर सुर्खियों में है।

रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन ने बनाया नया माहौल

परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण यानी PPC 2026 के लिए अब तक 12 करोड़ 73 लाख 38 हजार 536 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बीते साल 3.53 करोड़ आवेदन आए थे, जिसके चलते इस कार्यक्रम ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। इस बार आंकड़े उससे कहीं आगे निकलते दिख रहे हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख

परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2026 तय की गई है। जो छात्र पीएम मोदी से सीधे बातचीत करने या उनके आवास पर जाने का सपना देखते हैं, वे innovateindia1.mygov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन का आसान तरीका

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए किसी तरह की फीस नहीं देनी होती। मोबाइल नंबर, ईमेल या DigiLocker के जरिए आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं
  • होम पेज पर दिख रहे Participate Now बटन पर क्लिक करें
  • अपनी कैटेगरी चुनें: स्टूडेंट (सेल्फ पार्टिसिपेशन), स्टूडेंट (थ्रू टीचर लॉगिन), टीचर, पैरेंट
  • चुनी हुई कैटेगरी के नीचे दिए गए Click to Participate पर क्लिक करें
  • अब अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालकर रजिस्टर करें
  • बाकी जरूरी जानकारी भरें और प्रक्रिया पूरी कर लें

कैसे चुने जाएंगे छात्र?

इस बार छात्रों का चयन क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता के जरिए होगा। प्रतियोगिता के लिए कुछ खास थीम रखे गए हैं, जिन पर छात्रों को लिखना होगा:

  • Make Exams a Celebration – परीक्षा को उत्सव की तरह देखना
  • Contribution of Our Freedom Fighters – स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान
  • Save the Environment – पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी
  • Clean India – स्वच्छ भारत का सपना

पीएम के घर जाने का सुनहरा मौका

कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 छात्रों को प्रधानमंत्री के आवास पर जाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा MyGov की विभिन्न प्रतियोगिताओं से चुने गए करीब 2,500 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा मंत्रालय की ओर से खास PPC किट भी दी जाएगी।

पिछला संस्करण कब हुआ था?

परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण 10 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में आयोजित हुआ था। इसमें देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 36 छात्र शामिल हुए थे। मालूम हो, छात्र चाहें तो पीएम मोदी की किताब एग्जाम वॉरियर्स भी पढ़ सकते हैं, जिसमें पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि आनंद बनाने के टिप्स दिए गए हैं। NaMo ऐप पर मौजूद एग्जाम वॉरियर्स मॉड्यूल में स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स के लिए इंटरएक्टिव कंटेंट भी उपलब्ध है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम से बात करने, उनके घर जाने का मौका, अंतिम तारीख से पहले जल्दी करें आवेदन
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम से बात करने, उनके घर जाने का मौका, अंतिम तारीख से पहले जल्दी करें आवेदन