Parliament Session: लोकसभा में हंगामा, राहुल गांधी ने कहा - 'मैं वोट चोरी पर ही बोलूंगा'

Parliament Session: शीतकालीन सत्र के 7वें दिन मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस के राहुल गांधी ने कहा, आरएसएस सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है। नाथूराम गोडसे ने गांधी को मारा। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।

Jitendra Singh
अपडेटेड9 Dec 2025, 05:04 PM IST
Parliament Session: संसद में राहुल गांधी
Parliament Session: संसद में राहुल गांधी

Parliament Session: संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है। आज इसका 7वां दिन है। मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को लेकर संसद में आज बहस हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस हुई। विपक्ष की ओर से एसआईआर प्रक्रिया पर लगातार सरकार से जवाब मांगा गया है। वहीं, लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण देते ही हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "आरएसएस सभी संस्थानों पर कब्जा करना चाहता है। 150 करोड़ हिंदुस्तानियों से मिलकर हमारा देश बना है।"

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा शुरू हो गया। इस बीच किरेन रिजिजू ने बीच में टोकते हुए कहा कि राहुल गांधी विषय पर नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सुनने के लिए बैठे हैं। किरेन रिजिजू के टोकने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं वोट चोरी पर ही बोलूंगा। मैं संस्थानों पर कब्जे की बात कर रहा हूं। बराबरी की भावना से आरएसएस को दिक्कत है। मैंने कुछ गलत नहीं बोला है।

सत्ता के साथ चुनाव आयोग का तालमेल है - राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आज चुनाव आयोग पर भी आरएसएस का कब्जा हो गया है। मैंने चुनाव में गड़बड़ी के सबूत दिए हैं। सत्ता के साथ चुनाव आयोग का तालमेल है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति RSS के हैं। इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा कि आप चुनाव सुधार पर ही बोलिए, किसी संगठन का नाम मत लीजिए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम सभी लोग नेता प्रतिपक्ष को सुनने के लिए ही बैठे हैं। अगर वह विषय पर ही नहीं बोलेंगे, तो क्यों समय खराब कर रहे हैं सबका।

यह भी पढ़ें | राहुल गांधी ने चुनाव सुधार की जगह RSS पर साधा निशाना, संसदीय कार्यमंत्री ने टोका

राहुल ने पूछे 3 सवाल

राहुल ने कहा, मैं 3 सवाल पूछता हूं, इससे साफ है कि बीजेपी चुनाव आयोग को डायरेक्ट कर रहा है , जिससे देश का चुनाव प्रभावित हो रहा है।

1. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया।

2. 2023 दिसंबर में मौजूदा सरकार ने कानून बदला। CEC को कंट्रोल क्यों किया जा रहा है।

3. चुनाव के 45 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज क्यों डिलीट किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें | शीतकालीन सत्र आज से शुरू, पहले दिन कांग्रेस ने की SIR पर चर्चा कराने की मांग

चुनाव आयोग ने मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया - राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग ने मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया। हरियाणा का चुनाव चुरा लिया गया। बिहार में एसआईआर के बाद 1.2 लाख डुप्लीकेट फोटो क्यों आए? गांधी ने कहा कि डुप्लीकेट वोटर पर चुनाव आयोग ने जवाब नहीं दिया है।

हम RSS के हैं, इस पर गर्व - निशिकांत दुबे

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यूपीएससी जैसी संस्था का चेयरमैन कांग्रेस का कार्यकर्ता दस साल तक बना रहा। इस देश का पहला चुनाव कमिश्नर को सुडान का अंबेसेडर बना दिया गया। टीएन शेषन को बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार बना दिया। अश्विनी कुमार, रंजीत सिन्हा जैसे अधिकारियों को सीबीआई डायरेक्टर बना दिया। हम आरएसएस के हैं, इस पर गर्व है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Parliament Session: लोकसभा में हंगामा, राहुल गांधी ने कहा - 'मैं वोट चोरी पर ही बोलूंगा'
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Parliament Session: लोकसभा में हंगामा, राहुल गांधी ने कहा - 'मैं वोट चोरी पर ही बोलूंगा'