Patna EV Charging Stations List: पटना में 48 जगहों पर बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, देखें आपके घर के सबसे पास कौन-सा होगा

पटना में ईवी चालकों को अब सस्ती चार्जिंग और लंबी लाइनों से राहत मिलेगी। मरीन ड्राइव, पीएंडएम मॉल समेत 48 चिन्हित लोकेशन की पूरी लिस्ट तैयार की गई है। आइए जानते हैं आपके घर के पास कौन सा होगा।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड2 Aug 2026, 08:02 PM IST
ईवी चालकों के लिए गुड न्यूज
ईवी चालकों के लिए गुड न्यूज

Patna EV Charging Station List: बिहार में ई-वाहनों के प्रोत्साहन के लिए परिवहन विभाग ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत अब इवी चालकों को वाहन चार्जिंग करने के लिए अधिक राशि देने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा चार्जिंग के लिए अनावश्यक घंटों कतार में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी। विभाग ने राजधानी के 48 जगहों पर इ-चार्जिंग स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए पटना शहरी व ग्रामीण इलाकों में जगह चिह्नित करने का काम पूरा हो चुका है।

परिवहन अधिकारियों ने कहा कि शहर में बढ़ती इ-वाहनों की संख्या को देखते हुए प्रदेश भर में अलग-अलग जगहों पर इ-चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जायेगा। जिससे ई -रिक्शा, ई -मोटरसाइकिल व कार चालकों को सस्ते दर पर वाहन चार्ज करने की सुविधा दी जा सकेगी।

यहां देखें सभी ई-चार्जिंग स्टेशन की लिस्ट

परिवहन अधिकारियों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की सुविधा के लिए 48 चिह्नित महत्वपूर्ण जगहों पर चार्जिंग स्टेशन बनाये जायेंगे। सुभाष चौक, पीएंडएम मॉल के पास, बांकीपुर, पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल, अंबेडकर भवन, नाला रोड, आर्य कुमार रोड, वैशाली गोलंबर, दिनकर चौक, मलाही पकड़ी, रैन बसेरा, मेदांता अस्पताल, एसबीआई एटीएम, लोहिया नगर पार्क, जेपी सेतु मरीन ड्राइव, बिस्कोमान गोलंबर, रानीघाट, जनसंख्या अनुसंधान केंद्र, विश्वविद्यालय के पास, सत्ती चौराहा मंदिर, लिंक पथ, जल्ला महावीर मंदिर, मीना बाजार, जर्नादन घाट मेंदाता अस्पताल, पालीगंज, मसौढ़ी रोड व अन्य कई जगहों पर चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जायेगा। वहीं इन स्थानों पर आमतौर पर चार चार्जिंग स्लॉट का निर्माण करने की तैयारी है। जिसमें दो दोपहिया वाहन व दो चार पहिया वाहन के लिए तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | दिल्ली में कब होगी बारिश? अगले 24 घंटे 21 राज्यों पर भारी, जानिए कल का मौसम

बता दें पिछले महीने ही नोएडा के मामूरा गांव में एक इमारत में इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने के दौरान एक इमारत में आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी।पुलिस ने बताया कि मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें | ट्रेन में गंदा टॉयलेट या सीट? एक मैसेज पर हो जाएगा साफ, जानिए कैसे करें शिकायत

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेज- 3 क्षेत्र के मामूरा गांव के गली नंबर-2 में बुधवार दोपहर एक मकान के भूतल पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने के दौरान अचानक चिंगारी निकली। इस घटना में उक्त ई-वाहन और आसपास खड़े अन्य वाहनों में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। ऐसे में बिहार में परिवहन विभाग की तरह से बाहर ई चार्जिंग स्टेशन बनाना सही कदम साबित हो सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़Patna EV Charging Stations List: पटना में 48 जगहों पर बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, देखें आपके घर के सबसे पास कौन-सा होगा
More