PM In Lok Sabha: महिला आरक्षण के विरोधियों को महिलाएं माफ नहीं करेंगी - पीएम मोदी

PM In Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में कहा कि हम सब भाग्यवान हैं कि ऐसे महत्वपूर्ण और देश की आधी आबादी को नीति निर्धारण प्रक्रिया में हिस्सेदार बनाने का अवसर मिल रहा है।

Jitendra Singh
अपडेटेड16 Apr 2026, 04:04 PM IST
PM In Lok Sabha: देश की 50 फीसदी आबादी को नीति निर्धारण का हिस्सा बनना चाहिए।
PM In Lok Sabha: देश की 50 फीसदी आबादी को नीति निर्धारण का हिस्सा बनना चाहिए।

PM In Lok Sabha: मोदी सरकार आज देश की आधी आबादी को सबसे बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार ने आज (16 अप्रैल 2026) लोकसभा में तीन अहम बिल पेश किए हैं। इनमें महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026, दूसरा परिसीमन विधेयक 2026 और तीसरा केंद्र शासित प्रदेश संशोधन विधेयक, 2026 शामिल है। इन विधेयकों का मकसद 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को पूरी तरह ऑपरेशनलाइज करना है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इन तीनों बिलों को आज लोकसभा में पेश किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि ये बिल साथ मिलकर पास कराएंगे तो सभी को फायदा होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में जबसे महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई. उसके बाद जब-जब चुनाव आया है। हर चुनाव में महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, देश की महिलाओं ने उन्हें माफ नहीं किया है। उनका हाल बुरे से बुरे किया है। साल 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए नहीं हुआ, क्योंकि सबने सहमति से पारित किया। किसी के पक्ष में राजनीतिक फायदा नहीं हुआ।

महिला आरक्षण 202-5 साल पहले होना चाहिए था - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम खुशकिस्मत हैं कि हम इस पल के साक्षी बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि इस मंथन से अमृत निकलेगा और ये मंथन देश की दिशा और दशा तय करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के लिए महत्वपूर्ण दिन है। यह 20-25 वर्ष पहले हो जाना चाहिए था, समय समय पर इसमें सुधार होते रहते। सदन के सभी साथियों को यह अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें | 'इंस्टाग्राम किंग' बने PM मोदी! 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ बनाया रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने आगे कहा कि राष्ट्र के जीवन में कुछ बड़े पल आते हैं उस समय समाज की मनोस्थिति एक मजबूत धरोहर तैयार कर देती हैं। मैं समझता हूं संसद के इतिहास में ये वैसे ही पल हैं। जरूरत महसूस हुई तब इसे लागू कर देते और आज तक इसे परिपक्वता तक पहुंचा देते। हम मदर ऑफ डेमोक्रेसी रहे हैं। हमारी हजार वर्ष की विकास यात्रा रही है।

हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं, ये उनका हक है - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम भ्रम में न रहें, हम अहंकार में न रहें। मैं और तुम की बात नहीं कर रहा हूं मैं कि हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं। ये उनका हक है। और हमने कई दशकों से उसको रोका है। आज उसका प्रायश्चित करके उस अपराध से मुक्ति पाने का अवसर है। हम सब जानते हें कि कैसे चालाकी चतुराई की है। हम इसके पक्ष में ही हैं। लेकिन हर बार कोई न कोई टेक्निकल पूंछ लगाकर रोक दिया गया। मोदी ने कहा- इतना बड़े वर्ग को हम हिस्सेदारी से रोकने में क्यों ताकत लगा रहे हैं। उनके जुड़ने से हमारी ताकत बढ़ेगी। मैं अपील करने आया हूं कि इसको राजनीतिक तराजू से मत तौलिए।

यह भी पढ़ें | संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर पर होगी बड़ी बहस, राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे देंगे बयान

अब महिलाएं ओपिनियन मेकर हैं - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा कि आज से 25-30 साल पहले जिसने भी इसका विरोध किया, वह विरोध राजनीतिक सतह से नीचे नहीं गया लेकिन आज ऐसा समझने की गलती न करें। पिछले 25-30 सालों में जमीनी स्तर, पंचायती चुनाव व्यवस्था में जीतकर आई बहनों में एक राजनीतिक चेतना है, वे ज़मीनी स्तर पर ओपिनियन मेकर हैं। आज वे वोकल हैं... वे कहती हैं कि अब हमें निर्णय प्रक्रिया में जोड़ो।

900 से ज्यादा शहरों में अर्बन लोकल बॉडीज की हेड हैं बहनें - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'देश में करीब 650+ जिला पंचायतें हैं। करीब पौने तीन सौ महिलाएं उसका नेतृत्व करती हैं। एक कैबिनेट मीनिस्टर से ज्यादा जिम्मेदारी उन पर होती है। करीब 6,700 ब्लॉक पंचायतों में से करीब 2700 से अधिक ब्लॉक पंचायतें ऐसी हैं, जिनका नेतृत्व महिलाओं के हाथ में है। आज देश में 900+ शहरों में अर्बन लोकल बॉडीज की हेड के रूप में बहनें कार्यरत हैं। मैं मानता हूं, आज देश जो प्रगति कर रहा है, इनका भी महत्वपूर्ण योगदान है। इस ऋण को हमें स्वीकार करना चाहिए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़PM In Lok Sabha: महिला आरक्षण के विरोधियों को महिलाएं माफ नहीं करेंगी - पीएम मोदी
More