इस्लामाबाद वार्ता फेल, पीएम मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक ईरान और होर्मुज पर हुई बातचीत

PM Modi Donald Trump Talk: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर चर्चा हुई। सीजफायर के बाद पीएम मोदी और ट्रंप के बाद हुई यह बातचीत बेहद अहम मानी जा रही है।

Jitendra Singh
अपडेटेड14 Apr 2026, 09:17 PM IST
Donald Trump Talk With PM Modi: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
Donald Trump Talk With PM Modi: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Donald Trump Talk With PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज (मंगलवार) शाम को लगभग 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान पश्चिम एशिया संकट, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। सीजफायर और अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता विफल होने के बाद दोनों नेताओं की पहली बातचीत है। सीजफायर और इस्लामाबाद वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने बात की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें कॉल किया था।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया था। हमने अलग-अलग क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें | अमेरिका-ईरान में नहीं बनी डील, क्या अब टूट जाएगा सीजफायर और बढ़ेगा तनाव?

इस्लामाबाद में वार्ता हुई फेल

बता दें कि ईरान सीजफायर के बाद पाकिस्तान की अगुआई में हुई शांति वार्ता फेल हो चुकी है। इस्लामाबाद में पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों ने 21 घंटे तक ईरान युद्ध, उसके प्रभावों और उसके बाद शांति बहाली की कोशिशों पर चर्चा की, लेकिन इस वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से लंबी बातचीत की है। इससे पहले पीएम मोदी और ट्रंप के बीच 24 मार्च को बातचीत हुई थी। इस बातचीत में भी दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने पर चर्चा की थी। 24 मार्च के बाद 14 अप्रैल को दोनों नेताओं ने बातचीत की है।

यह भी पढ़ें | 'इंस्टाग्राम किंग' बने PM मोदी! 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ बनाया रिकॉर्ड

पीएम मोदी के लिए ट्रंप का संदेश

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि वे यह बताना चाहते हैं कि अमेरिका भारत से प्यार करता है। सर्जियो गोर ने कहा, 'हमारी बातचीत बहुत अच्छी और काम की रही। आगे क्या होने वाला है, इसके लिए जुड़े रहें।' अमेरिकी सेना की ओर से ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू होने के साथ रोजाना करीब 20 लाख बैरल ईरानी तेल के वैश्विक बाजारों से बाहर होने की आशंका है। इससे वैश्विक सप्लाई पर दबाव बढ़ेगा और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में और इजाफा हो सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़इस्लामाबाद वार्ता फेल, पीएम मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक ईरान और होर्मुज पर हुई बातचीत
More