मात्र ₹495 में ओडिशा से गुजरात का सफर, पीएम मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Amrit Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात को पहली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात दी। यह ट्रेन ब्रह्मपुर से उधना के बीच चलेगी और पांच राज्यों को जोड़ेगी। जानें कितना है किराया और कब शुरू हो रही है सर्विस।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड27 Sep 2025, 06:31 PM IST
पीएम मोदी ने दिखाई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, जानिए रूट और किराया
पीएम मोदी ने दिखाई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, जानिए रूट और किराया(DPR PMO/ANI)

Amrit Bharat Express: रेल यात्रा को सस्ती और आरामदायक बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात को पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है। त्योहारों के मौसम में यह ट्रेन गरीब और मिडिल क्लास यात्रियों के लिए किसी राहत से कम नहीं।

शनिवार को आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के ब्रह्मपुर से गुजरात के उधना के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन नंबर 19021/19022 के रूप में चलेगी और ब्रह्मपुर-सूरत के उधना स्टेशन को जोड़ेगी।

रेल मंत्री ने बताया ऐतिहासिक कदम

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौके को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यात्री अब 1000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी सिर्फ 400– 450 में तय कर सकेंगे। यह ट्रेन खासतौर पर गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

किन राज्यों को जोड़ेगी ये ट्रेन?

ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस कुल पांच राज्यों को जोड़ेगी- ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात।

कब चलेगी ट्रेन? क्या है टाइमिंग?

ट्रेन संख्या 19021: हर रविवार को उधना से सुबह 07:10 बजे चलेगी, और सोमवार दोपहर 1:55 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी। यह सर्विस 5 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

ट्रेन संख्या 19022: हर सोमवार को ब्रह्मपुर से रात 11:45 बजे चलेगी, और बुधवार सुबह 08:45 बजे उधना पहुंचेगी। यह सर्विस 6 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

इसमें ब्रह्मपुर से उधना तक का किराया जनरल क्लास के लिए 495 रुपया और नॉन-AC स्लीपर क्लास के लिए 795 रुपये है।

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

यह ट्रेन बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, दोंडाइचा, सिंदखेड़ा, अमलनेर, धरणगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुडा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड, और पलासा स्टेशन पर रुकेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच शामिल हैं।

अमृत भारत एक्सप्रेस उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत है जो लंबी दूरी तय करना चाहते हैं लेकिन बजट सीमित है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़मात्र ₹495 में ओडिशा से गुजरात का सफर, पीएम मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़मात्र ₹495 में ओडिशा से गुजरात का सफर, पीएम मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी