UER-II: मेट्रो छोड़िए पकड़िए ये रोड, 20 मिनट में नोएडा से पहुंच जाएंगे दिल्ली एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 17 अगस्त 2025 को दिल्ली में 11,000 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं- द्वारका एक्सप्रेसवे और 76 किलोमीटर लंबे UER-II कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। अब दिल्ली से गुरुग्राम और दिल्ली से नोएडा के सफर में न ज्यादा वक्त लगेगा और न ही ट्रैफिक से जूझना पड़ेगा।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड17 Aug 2025, 03:57 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 17 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) के उद्घाटन के दौरान 'श्रमयोगियों' के साथ बातचीत करते हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 17 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) के उद्घाटन के दौरान 'श्रमयोगियों' के साथ बातचीत करते हुए।(PTI)

Dwarka Expressway & UER-II: राजधानी दिल्ली और NCR के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दो बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसमें शामिल हैं – द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली हिस्सा और 76 किमी लंबा अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II)। इसे लोग दिल्ली का नया आउटर रिंग रोड भी कह रहे हैं।

सफर होगा और भी छोटा

इन दोनों प्रोजेक्ट्स से रोजाना लाखों लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

दिल्ली से गुरुग्राम का सफर अब सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा।

दिल्ली से नोएडा का सफर घटकर लगभग 20 मिनट रह जाएगा।

धौला कुआं, रिंग रोड और महिपालपुर जैसे भीड़भाड़ वाले पॉइंट्स पर दबाव कम होगा।

दो बड़े हाईवे लिंक

UER-II (76 किमी, लागत 7,700 करोड़): अलीपुर से महिपालपुर तक फैला है और मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ व द्वारका को जोड़ता है। यह चंडीगढ़, रोहतक और सोनीपत जाने वाले हाईवे से भी लिंक करता है।

द्वारका एक्सप्रेसवे (लागत 9,000 करोड़): खेरकी दौला टोल (गुरुग्राम) से शिव मूर्ति (महिपालपुर) तक फैला है। इसका गुरुग्राम वाला हिस्सा मार्च 2024 में ही शुरू हो गया था।

एयरपोर्ट तक फटाफट पहुंच

अब द्वारका या नोएडा से IGI एयरपोर्ट पहुंचने में सिर्फ 20 मिनट लगेंगे। रोजाना लाखों यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत होगी। खासकर गुरुग्राम आने-जाने वालों को NH-48 पर जाम से निजात मिलेगी क्योंकि अब उनके पास सीधा वैकल्पिक रूट मौजूद है।

दिल्ली-NCR के लिए क्या बदलाव?

रोजाना सफर करने वालों का समय बचेगा

गुरुग्राम और नोएडा के बिजनेस हब तक आसान कनेक्टिविटी

माल ढुलाई और इंडस्ट्रियल मूवमेंट तेज होगा

पुराने हाईवे पर दबाव घटेगा और ट्रैफिक की समस्या कम होगी

इन प्रोजेक्ट्स को दिल्ली-NCR की ट्रैफिक व्यवस्था का गेमचेंजर माना जा रहा है।

मजदूरों से मुलाकात और नेताओं की मौजूदगी

उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट पर काम करने वाले मजदूरों से भी मुलाकात की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी का स्वागत समर्थकों ने भव्य अंदाज में किया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़UER-II: मेट्रो छोड़िए पकड़िए ये रोड, 20 मिनट में नोएडा से पहुंच जाएंगे दिल्ली एयरपोर्ट
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़UER-II: मेट्रो छोड़िए पकड़िए ये रोड, 20 मिनट में नोएडा से पहुंच जाएंगे दिल्ली एयरपोर्ट