Vande Bharat Trains: पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, जानें किराया और टाइमिंग

Vande Bharat Trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में तीन नई वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया। जानिए बेंगलुरु से बेलगावी, कटरा से अमृतसर और अजनी से पुणे, इन तीन रूट्स पर चलने वाली इन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया, टाइमिंग और अन्य जरूरी डिटेल्स।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड10 Aug 2025, 01:39 PM IST
पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी (PTI)

Vande Bharat Express Trains: बेंगलुरु के KSR रेलवे स्टेशन पर 10 अगस्त रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें बेंगलुरु-बेलगावी, अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा और अजनी (नागपुर)–पुणे रूट की ट्रेनें शामिल हैं। बेंगलुरु–बेलगावी ट्रेन का शुभारंभ पीएम ने खुद किया, जबकि बाकी दो ट्रेनों को वर्चुअल तरीके से लॉन्च किया गया। इस मौके पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।

बेंगलुरु से बेलगावी ट्रेन की डिटेल्स

ये ट्रेन कर्नाटक की 11वीं वंदे भारत सेवा है और ट्रेन नंबर 26751/26752 के रूप में चलेगी। यह वंदे भारत ट्रेन 611 किमी के सफर को सिर्फ 8.5 घंटे में पूरा करेगी। रास्ते में तुमकुरु, दावणगेरे, हावेरी, हुबली और धारवाड़ जैसे अहम शहर आएंगे। यह वंदे भारत ट्रेन मौजूदा ट्रेनों के मुकाबले, सफर का समय बचाएगी। KSR बेंगलुरु से बेलगावी जाने में करीब 1 घंटा 20 मिनट और बेलगावी से KSR बेंगलुरु लौटने में करीब 1 घंटा 40 मिनट का वक्त कम होगा।

उद्घाटन के बाद, इस ट्रेन की स्पेशल इनॉगुरल सर्विस (Train No. 06575) KSR बेंगलुरु से सुबह 11:15 बजे चलेगी और उसी दिन शाम 8:00 बजे बेलगावी पहुंचेगी।

AC चेयर कार का किराया 1,575 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का 2,905 तय किया गया है।

कटरा से अमृतसर: टाइमिंग और किराया

कटरा–अमृतसर वंदे भारत (ट्रेन नंबर 26406/26405) हफ्ते में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी। रास्ते में ब्यास, जालंधर सिटी, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी पर ट्रेन रुकेगी। इसमें एसी चेयर कार का किराया 1,170 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का 2,085 है।

कटरा–अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस (Train No. 26406) श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से सुबह 6:40 बजे चलेगी और दोपहर 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में (Train No. 26405) अमृतसर से शाम 4:25 बजे निकलेगी और रात 10:00 बजे कटरा पहुंचेगी।

नागपुर से पुणे के सफर में अब लगेगा इतना समय

अजनी (नागपुर)–पुणे वंदे भारत (ट्रेन नंबर 26101/26102) 881 किमी का सफर 12 घंटे में तय करेगी, जो इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी। इसमें 10 स्टॉपेज होंगे- वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, भुसावल, जलगांव, मन्माड, कोपरगांव, अहमदनगर और दौंड कॉर्ड लाइन। ये ट्रेन सोमवार और मंगलवार को नहीं चलेगी (रूट के हिसाब से)।

पुणे–अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस (Train No. 26101) 11 अगस्त 2025 से पुणे से सुबह 6:25 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 6:25 बजे अजनी पहुंचेगी। वहीं, अजनी–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (Train No. 26102) 12 अगस्त 2025 से अजनी से सुबह 9:50 बजे चलेगी और रात 9:50 बजे पुणे पहुंचेगी।

इन तीनों वंदे भारत ट्रेनों का संचालन केंद्र सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत भारतीय रेल को आधुनिक, तेज और आरामदायक बनाया जा रहा है। अब यात्रियों को न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि बेहतर सुविधाओं के साथ सफर का अनुभव भी मिलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़Vande Bharat Trains: पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, जानें किराया और टाइमिंग
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़Vande Bharat Trains: पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, जानें किराया और टाइमिंग