PM Modi-Macron Meeting: राष्ट्रपति मैक्रों से मिले पीएम मोदी, हमारे रिश्ते पहाड़ से भी ऊंचे... बोले पीएम मोदी

PM Modi-Macron Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई के लोकभवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस बैठक में रक्षा, व्यापार, नवाचार और इंडो-पैसिफिक सहयोग सहित क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर सहमति बनी।

Jitendra Singh
अपडेटेड17 Feb 2026, 08:50 PM IST
PM Modi-Macron Meeting: पीएम मोदी ने मैक्रों के मुंबई दौरे पर खुशी व्यक्त की।
PM Modi-Macron Meeting: पीएम मोदी ने मैक्रों के मुंबई दौरे पर खुशी व्यक्त की।

PM Modi-Macron Meeting: पीएम मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मुंबई में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में ऐसे हेलिकॉप्टर का निर्माण करेंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भरेगा। मोदी ने फ्रांस को भारत का स्पेशल पार्टनर बताया और कहा कि दोनों देशों ने अपने रिश्तों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ लेवल तक अपग्रेड करने का फैसला किया है।

दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने यहां लोकभवन में व्यापक द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें भारत और फ्रांस के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने इंडो-पैसिफिक कोऑपरेशन सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पीएम मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं।

मैक्रों ने 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति सोमवार शाम मुंबई पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने मुंबई में 2008 के आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मैक्रों ने कहा कि मुंबई के ताज महल पैलेस में, हमने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों और पूरे भारत के साथ फ्रांस खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकता और दृढ़ संकल्प जरूरी है।

हमारे र‍िश्ते समंदर से गहरे, पहाड़ से ऊंचे - पीएम मोदी

द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही विशेष हैं। फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है। पीएम मोदी ने कहा, भारत और फ्रांस के बीच कोई बाउंड्री नहीं है। हमारे र‍िश्ते समंदर से गहरे और पहाड़ से ऊंचे हैं। हमारे बीच हो रहा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट ऐत‍िहास‍िक है।

भारत में दुनिया का तीसरा बड़ा इकोसिस्टम - पीएम मोदी

PM मोदी ने इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। दुनिया की करीब हर बड़ी कंपनी भारत के स्टार्टअप से जुड़ी हुई है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें गर्व है कि भारत और फ्रांसमिलकर, माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरने वाला, विश्व का एकमात्र हेलीकॉप्टर भारत में बनाएंगे। पूरे विश्व को एक्सपोर्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें | सीरिया में आतंकवाद विरोधी अभियान, ब्रिटेन-फ्रांस ने मिलकर किया हवाई हमला

भारत-फ्रांस के रिश्ते खास और अनोखे - मैक्रों

मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंध सच में खास और अनोखे हैं। यह रिश्ता भरोसे, खुलेपन और महत्वाकांक्षा पर आधारित है। मैक्रों ने कहा कि आज हमने दोनों देशों की इस साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। अब इसे ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया जाएगा। इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत की वैश्विक भूमिका की सराहना की।

यह भी पढ़ें | PM मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का किया उद्घाटन

उन्होंने कहा कि अल्फाबेट के CEO भारतीय हैं, माइक्रोसॉफ्ट के CEO भारतीय हैं, IBM के CEO भारतीय हैं, एडोबी के CEO भारतीय हैं और पालो आल्टो नेटवर्क्स के CEO भी भारतीय हैं। मैक्रों ने आगे कहा कि भारत दुनिया में हो रहे नए आविष्कारों और नई तकनीकों में सिर्फ हिस्सा लेने वाला देश नहीं है, बल्कि आगे बढ़कर नेतृत्व करने वाला देश है।

भारत को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर में यकीन रखते हैं - मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि भारत का एक भरोसेमंद साझेदार है। उन्होंने कहा कि चाहे राफेल लड़ाकू विमान हों, पनडुब्बियां हों या पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट के इंजन... कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां हम भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम टेक्नोलॉजी ट्रांसफर में यकीन रखते हैं। मैक्रों ने यह भी कहा कि फ्रांस रणनीतिक स्वायत्तता यानी अपने फैसले खुद लेने और स्वतंत्र नीति पर चलने में भरोसा रखता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़PM Modi-Macron Meeting: राष्ट्रपति मैक्रों से मिले पीएम मोदी, हमारे रिश्ते पहाड़ से भी ऊंचे... बोले पीएम मोदी
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़PM Modi-Macron Meeting: राष्ट्रपति मैक्रों से मिले पीएम मोदी, हमारे रिश्ते पहाड़ से भी ऊंचे... बोले पीएम मोदी