मन की बात 130वें एपिसोड में पीएम मोदी का संदेश: बताया कैसे मनाएं वोटर बनने का उत्सव

गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को संबोधित किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन उन्होंने कहा कि मतदाता बनना किसी भी भारतीय के जीवन का गौरवशाली अवसर है।

Ashutosh Kumar
पब्लिश्ड25 Jan 2026, 11:53 AM IST
पीएम मोदी मन की बात
पीएम मोदी मन की बात

गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को संबोधित किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन उन्होंने कहा कि मतदाता बनना किसी भी भारतीय के जीवन का गौरवशाली अवसर है। पीएम मोदी ने बताया कि मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा है और इसे उतना ही महत्व देना चाहिए जितना हम किसी जन्मदिन या किसी खास मौके पर देते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जब कोई युवा पहली बार वोटर बने, तो पूरा मोहल्ला, गांव या शहर मिलकर उसका अभिनंदन करे और मिठाइयां बांटे। इससे न केवल खुशी का माहौल बनता है बल्कि मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ती है।

'माय-भारत' के वॉलंटियर्स को लिखा पत्र

पीएम मोदी ने इस मौके पर नेशनल वोटर्स डे पर 'माय-भारत' के वॉलंटियर्स को भी पत्र लिखा। इसमें उन्होंने उनसे कहा कि जब भी कोई युवा 18 साल की उम्र पूरी कर पहली बार मतदाता बने, तो इसे मिलकर सेलिब्रेट करना चाहिए। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र का महत्वपूर्ण माइलस्टोन बताया। प्रधानमंत्री के अनुसार, ये छोटे-छोटे जश्न और उत्सव देश में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हैं और युवा पीढ़ी को मतदान के लिए प्रेरित करते हैं।

मोदी ने स्टार्टअप्स पर भी चर्चा की

पीएम मोदी ने स्टार्टअप्स और युवा उद्यमिता पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि साल 2016 में एक महत्वाकांक्षी यात्रा शुरू की गई थी, जो आज के भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव बनी। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये स्टार्टअप्स ऐसे सेक्टर्स में काम कर रहे हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले सोचना भी मुश्किल था। उन्होंने युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने और नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।

तीन बड़े नेताओं ने साथ में सुना

इस बार की खास बात यह रही कि पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम तीन बड़े नेताओं ने साथ में सुना। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वृंदावन में एक साथ 130वां एपिसोड सुना। नितिन नबीन यूपी दौरे पर पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात योगी आदित्यनाथ और पंकज चौधरी से हुई। इसके बाद तीनों ने मिलकर पीएम मोदी की बातें सुनीं और युवाओं के लिए दिए गए संदेश को साझा किया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़मन की बात 130वें एपिसोड में पीएम मोदी का संदेश: बताया कैसे मनाएं वोटर बनने का उत्सव
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़मन की बात 130वें एपिसोड में पीएम मोदी का संदेश: बताया कैसे मनाएं वोटर बनने का उत्सव