
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता और भविष्य की योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें परमाणु ऊर्जा की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।
लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर यानी पीएफबीआर ने इसी साल क्रिटिकलिटी हासिल की है। यह भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इसके जरिए देश परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी तकनीकी क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए परमाणु ऊर्जा महत्वपूर्ण स्रोत साबित होगी। भारत की अर्थव्यवस्था और उद्योगों के विस्तार के साथ बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भरोसेमंद और लंबे समय तक उपलब्ध ऊर्जा स्रोतों की जरूरत है।
मोदी ने बताया कि सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी क्रम में संसद में 'शांति' अधिनियम पारित किया गया है। इसके अलावा परमाणु ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ाने के लिए नए रिएक्टर लगाने का काम भी आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़े लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य 2047 तक देश में 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन की क्षमता हासिल करना है। इसके लिए पांच नए परमाणु रिएक्टर स्थापित किए जा रहे हैं।
सरकार का मानना है कि परमाणु ऊर्जा के उत्पादन में बढ़ोतरी से देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और आयात पर निर्भरता भी कम की जा सकेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा केवल वर्तमान की जरूरत नहीं है, बल्कि विकसित भारत के भविष्य के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण आधार है।
मनाली रस्तोगी मीडिया जगत की एक समर्पित और अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया की दुनिया को समझना और लेखन के प्रति अपनी रुचि को मजबूत करना शुरू कर दिया था। अपनी प्रोफेशनल यात्रा की शुरुआत उन्होंने वैसे तो ग्रेजुएशन के समय लखनऊ से कर दी थी, लेकिन उनके करियर को नया आयाम दिल्ली में लोकमत ग्रुप के साथ मिला, जहां उन्होंने करीब 2 साल 10 महीने तक काम किया और इस दौरान उन्होंने खबरों की गहराई को समझने और पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया। इसके बाद उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष के साथ बतौर फ्रीलांसर काम किया, जहां उन्होंने लाइफस्टाइल सेक्शन में काम कर अपनी लेखन शैली और अनुभव को और मजबूत बनाया। वर्तमान में मनाली रस्तोगी लाइव मिंट हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं, जहां उन्हें काम करते हुए लगभग 10 महीने हो चुके हैं। यहां वह मुख्य रूप से एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं, साथ ही पर्सनल फाइनेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी आसान और समझने योग्य भाषा में जानकारी साझा करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को ऐसी जानकारी देना है, जो उनके दैनिक जीवन में उपयोगी साबित हो और उन्हें सही फैसले लेने में मदद करे। मनाली सरल, स्पष्ट और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में लिखना पसंद करती हैं। काम के अलावा मनाली को अपने खाली समय में स्विमिंग करना, नई जगहों पर घूमना और फिल्में देखना बेहद पसंद है। उन्हें अपने घर को बजट फ्रेंडली तरीके से सजाना भी अच्छा लगता है, जिससे उन्हें रचनात्मक संतुष्टि मिलती है। मनाली दिल्ली में रहती हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.