UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का भारत दौरा खत्म हो गया है। वो आज शाम करीब 4:30 बजे भारत पहुंचे थे। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर रिसीव किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने खुद पहुंच गए। इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से एक-दूसरे के गले मिले और एक ही कार में बैठकर निकल गए। शेख नाहयान के 2 घंटे के भारत दौरे की टाइमिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है। उनका भारत दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा टला है।
पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि मैं अपने भाई को लेने खुद एयरपोर्ट आया हूं। इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शेख जायद और उनके परिवार का दिल्ली में अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया। मोदी ने उन्हें गुजरात का एक शाही नक्काशीदार लकड़ी का झूला और कश्मीर की पश्मीना शॉल तेलंगाना में बने चांदी के डिब्बे में रखकर गिफ्ट किया। यह पश्मीना शॉल बहुत ही बारीक ऊन से हाथ से बनाई जाती है और हल्की, मुलायम और गर्म होती है। यह उपहार भारत की हथकरघा और हस्तशिल्प परंपरा को दर्शाता है।
दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बात हुई?
मोहम्मद बिन जायद ने 3 घंटे के भारत दौरे के दौरान आतंकवाद, एआई, रक्षा सहयोग और निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पीएम मोदी और मोहम्मद बिन जायद के बीच निजी और प्रतिनिधिमंडल स्तर पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं की उपस्थिति में कई दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान सैटेलाइट मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के विकास वाले समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के रक्षा सहयोग को मजबूत करना है।
आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्रों में भारत को प्रति वर्ष 0.5 मिलियन मीट्रिक टन एलएनजी की आपूर्ति के लिए एक समझौता किया गया, जिससे यूएई भारत का दूसरा सबसे बड़ा एलएनजी आपूर्तिकर्ता बन गया। गुजरात के धोलेरा में स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन के विकास में यूएई की भागीदारी के लिए एक अलग दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए।
बता दें कि शेख अल नहयान शाम 4.30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि वो 4.45 बजे से पीएम मोदी से उनकी बातचीत शुरू हुई और लगभग शाम 6 बजे वो नई दिल्ली से रवाना हो गए। इस तरह से यूएई के राष्ट्रपति का यह दौरा 2 घंटे का रहा।
गल्फ देशों में UAE को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है भारत
UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार है। इसमें UAE ने भारत से 2 लाख करोड़ रुपए का इम्पोर्ट किया है। भारत का UAE के साथ वित्तीय घाटा है। यानी भारत UAE से आयात ज्यादा करता है और निर्यात कम। भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 में UAE से 4 लाख करोड़ रुपए का इंपोर्ट किया है। भारत ने UAE के साथ एक ट्रेड पैक्ट पर भी साइन किया था। भारत, UAE को पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वेलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स एक्सपोर्ट करता है।