PM Modi Speech: पीएम मोदी ने कहा - बैंकों का प्रॉफिट हाई रिकॉर्ड पर, NPA का पहाड़ हो गया है कम

Parliament Budget Session: पीएम मोदी ने राज्य सभा में जैसे ही भाषण देना शुरू किया तो विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में हंगामा शांत हो गया और पीएम मोदी ने ट्रेड डील समेत कई मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी।

Jitendra Singh
अपडेटेड5 Feb 2026, 06:46 PM IST
PM Modi Speech: पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है।
PM Modi Speech: पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है।

PM Modi Speech in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोल रहे हैं. पीएम ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पीएम ने अध्यक्ष से कहा, मेरा कहना है कि खरगे जी को सीट पर बैठकर ही बोलकर नारेबाजी करने की अनुमित दे दो। यहां युवा सांसद भी हैं। हालांकि बाद में हंगामा शांत हो गया। राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में पिछले साल देश के तेज़ी से विकास के साल रहे हैं। यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है। देश सही दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया है। लेकिन यह दूसरा क्वार्टर निर्णायक है, ठीक वैसे ही जैसे पिछली सदी में भारत की आज़ादी की लड़ाई का दूसरा क्वार्टर था। मैं साफ देख सकता हूं कि विकसित भारत बनाने की दिशा में, यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही काबिल होने वाला है। पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे देश में घुसपैठिए को बचाने के लिए कोर्ट पर दवाब बनाया जा रहा है। घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की नौकरी छीन रहे, आदिवासियों के जमीन छीन रहे और विपक्ष हमें उपदेश दे रहे हैं।'

भारत कई देशों का भरोसेमंद पार्टनर है - पीएम मोदी

राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत कई देशों का भरोसेमंद पार्टनर है और हम दुनिया की भलाई के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आज पूरी दुनिया ग्लोबल साउथ की बात करती है लेकिन उस चर्चा में मुख्य किरदार के तौर पर, आज भारत ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल साउथ की एक मज़बूत आवाज़ बनकर उभरा है। आज भारत अनेक देशों के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रेड डील साइन कर रहा है। पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं। एकसाथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है।

यह भी पढ़ें | लोकसभा में पीएम मोदी पर हमला करने वाले थे कांग्रेसी सांसद? बिरला ने कही बड़ी बात

बैंकों का प्रॉफिट हाई रिकॉर्ड पर

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 के पहले बैंकों की हालत खस्ता थी। किसी एक नेता के फोन पर पैसे बांट दिए जाते थे। इसके बाद साल 2014 के बाद बैंकिंग सेक्टर में सुधार लाया गया। आज बैकों का रिकॉर्ड हाई प्रॉफिट पर है। कभी बैंकों में NPA का पहाड़ लगा रहता था। अब यह काफी कम हो गया है। MSME सेक्टर को नई ऊर्जा दी गई, ताकि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ सके।

पूरी दुनिया ट्रेड डील की तारीफ कर रही है - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बड़े देश भारत के साथ व्यापार संबंध बनाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। चाहे वह यूरोपियन यूनियन के साथ ट्रेड डील हो या अमेरिका के साथ हाल ही में हुई डील... पूरी दुनिया इन ट्रेड डील्स की खुलकर तारीफ कर रही है। जब हमने EU के साथ ट्रेड डील साइन की, तो दुनिया को ग्लोबल स्थिरता की ज़्यादा संभावना पर ज़्यादा भरोसा हुआ। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद, दुनिया को और भी ज़्यादा भरोसा हुआ कि स्थिरता के साथ-साथ वे तेज़ी भी महसूस कर सकते हैं। यह दुनिया के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।

यह भी पढ़ें | लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण टला, जानिए क्यों

किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ रुपये दिएकेते्प

अब तक इन किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ रुपया दिया है। ये आंकड़ा छोटा नहीं होता है। इस योजना ने किसानों को नए सपने देखने का मौका दिया है। सदन में कुछ साथियों ने इंप्लीमेंटेशन की बात की। हमारे देश के एक नेता हिमाचल के दौरे पर थे। वहां से आने के बाद उन्होंने ये घटना कहीं सुनाई।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़PM Modi Speech: पीएम मोदी ने कहा - बैंकों का प्रॉफिट हाई रिकॉर्ड पर, NPA का पहाड़ हो गया है कम
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़PM Modi Speech: पीएम मोदी ने कहा - बैंकों का प्रॉफिट हाई रिकॉर्ड पर, NPA का पहाड़ हो गया है कम