
PM Modi In Mumbai: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के 26/11 आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस से तीखा सवाल किया। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को देश को बताना चाहिए कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को सैन्य कार्रवाई करने से किसने रोका था। पीएम मोदी ने कहा कि एक कांग्रेस नेता कह चुके हैं कि 2008 में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत की सैन्य जवाबी कार्रवाई को रोका था। ऐसे में पार्टी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही समय पर सही तरीके से सही अंदाज में जवाब देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन के बाद ऑपरेशन सिंदूर के सीजफायर पर हमलावर कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई, भारत की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ भारत के सबसे वाइब्रेंट शहरों में से एक है। इसलिए, 2008 में आतंकियों ने मुंबई शहर को बड़े हमले के लिए चुना। लेकिन तब जो कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, उसने कमजोरी का संदेश दिया और आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हाल ही में कांग्रेस के एक बड़े नेता, जो कांग्रेस के शासनकाल में देश के गृहमंत्री रह चुके हैं, उन्होंने एक एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। मंत्री ने कहा था कि 2008 के मुंबई हमले के बाद हमारी सेनाएं, पाकिस्तान पर हमला करने को तैयार थीं। पूरा देश भी यही चाहता था, लेकिन किसी दूसरे देश के दबाव में कांग्रेस सरकार ने देश की सेनाओं को पाकिस्तान पर हमला करने से रोक दिया। कांग्रेस को बताना होगा कि वह कौन था, जिसने विदेशी दबाव में फैसला लिया और मुंबई और देश की भावना से खिलवाड़ किया है?
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आतंकियों को मजबूत किया है। इससे समय-समय पर भारतीयों को जान गंवानी पड़ी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे लिए देशवासियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इससे खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं। भारत मजबूत है। भारत आतंकियों को घर में घुसकर मारता है। यह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भी देखा है। राजनीतिक हलकों में इस कांग्रेस के साथ अमेरिका पर भी हमले के तौर पर देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नवी मुंबई में अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस को यह बताना होगा कि विदेशी ताकतों के दबाव में यह फैसला किसने लिया। उन्होंने कहा, "देश को यह जानने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस की कमज़ोरी ने आतंकवादियों को मज़बूत किया। देश को बार-बार अपनी इस गलती की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी है।" उस समय के गृह मंत्री पी चिदंबरम ने तो एक इंटरव्यू में यहाँ तक कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री और "अन्य महत्वपूर्ण लोगों" के साथ संभावित जवाबी कार्रवाई पर चर्चा की थी।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.