'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' क्यों लगते हैं नारे? राज्य सभा में पीएम मोदी ने दिया जवाब

PM Modi Speech In Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। मोदी ने कहा कि ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो मोदी की कब्र खोदने की बात करते हैं। ये सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का अपमान नहीं है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड5 Feb 2026, 07:44 PM IST
PM Modi Speech In Rajya Sabha: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
PM Modi Speech In Rajya Sabha: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

PM Modi Speech In Rajya Sabha: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है कि मोदी प्रधानमंत्री के पद पर कैसे पहुंच गया है। कांग्रेस खुद को मोहब्बत की दुकान वाली कहती है। अब तो मोहब्बत की दुकान वाले मेरी कब्र खोदने की बात करते हैं। कब्र खोदना उनका नारा नहीं भाव है।

कांग्रेस PM मोदी की कब्र क्यों खोदना चाहती है?

PM मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत की जमीन तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम करवा रही है। मोहब्बत की दुकान खोलने वाले 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे लगा रहे हैं। ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है। क्या ये संविधान का अपमान नहीं है। पीएम मोदी ने कब्र खोदने की कई वजहें बताई।

यह भी पढ़ें | विपक्ष पर पीएम मोदी ने कसा तंज, कहा- खरगे जी बैठकर भी नारे लगा सकते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू जी ने देश के साथ अन्याय किया था। उन्होंने सिंधु जल समझौता करके बहुत बड़ी गलती की थी। हमने उस समझौते को एबेंस में डाल दिया, इसलिए आप मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं। कांग्रेस की परेशानी कुछ और है। ये पचा नहीं पा रहे की मोदी यहां तक पहुंचा कैसे और पहुंचा तो मोदी टिका कैसे है, इसलिए एक ही रास्ता उनको लग रहा है की मोदी तेरी कब्र खुदेगी। कांग्रेस ने कभी स्टार्टअप कल्चर को बल नहीं दिया। ये अपने घर के स्टार्टअप को भी ठीक नहीं कर पा रहे। हमारी सरकार ने आज 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप को सपोर्ट किया। लेकिन इनके पास एक ही रास्ता है, मोदी तेरी कब्र खुदेगी।

पहले देश में बार-बार खबर आती थी सेना के पास गोला-बारूद, बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं है। बर्फ में खड़े होने के लिए जूते तक नहीं है। हमने देश जवानों के लिए खजाने खोल दिए। इसलिए उनके पास कोई रास्ता बचा नहीं है और मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं। कांग्रेस को लगता है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी उनकी जागीर है. कांग्रेस को यह तनाव है कि मोदी यहां तक कैसे पहुंचा है। नेहरू ने देश के साथ बहुत अन्याय किया था, हमने उसे सुधार दिया। हमने 370 की दीवार गिरा दी, इसलिए कब्र खोदना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें | लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण टला, जानिए क्यों

रोजाना 2 किलो ग्राम गाली खाता हूं - पीएम मोदी

राज्य सभा में भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मुझसे किसी ने एक इंटरव्यू में सेहत का राज पूछा था। तब मैंने कहा था कि मैं 25 साल से डेली दो किलो गाली खाता हूं। पीएम मोदी के इस तंज पर सदन में जमकर ठहाके भी लगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़न्यूज़'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' क्यों लगते हैं नारे? राज्य सभा में पीएम मोदी ने दिया जवाब
More
बिजनेस न्यूज़न्यूज़'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' क्यों लगते हैं नारे? राज्य सभा में पीएम मोदी ने दिया जवाब