लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण टला, जानिए क्या है वजह

विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते स्पीकर संध्या राय ने कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी। इससे पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन भी टल गया।

Jitendra Singh
अपडेटेड4 Feb 2026, 08:54 PM IST
विपक्ष के भारी हंगामे के कारण पीएम मोदी का भाषण चल गया।
विपक्ष के भारी हंगामे के कारण पीएम मोदी का भाषण चल गया।

सदन में विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण भी टल गया। प्रधानमंत्री मोदी को आज शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था। इससे पहले सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही 12 बजे, फिर 2 बजे, और इसके बाद शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

बता दें कि शाम 5 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियां घेर लीं। इनमें पीएम मोदी की कुर्सी भी थी। महिला सांसदों के हाथ में बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था- जो सही है, वो करो। ये सांसद मंगलवार को हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध कर रही थीं। हंगामे के चलते स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी। कुछ मंत्रियों ने विपक्षी सांसदों से जाने को कहा, इसके बाद उन्होंने घेराव बंद किया।

सांसद मनोज तिवारी ने दिया यह जवाब

संसद परिसर में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि लोकसभा में आज जो हुआ उसकी तस्वीरें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। चूंकि जनता उन्हें (कांग्रेस) हरा रही है, इसलिए वे हमारे संसद को बोलने से रोकना चाहते हैं। देश को इतना बड़ा सम्मान मिला है, अमेरिका के साथ ट्रेड डील हुआ है फिर भी वे इस मनाने नहीं देंगे।

विपक्ष के नेता पूछ रहे- क्या मोदी सरकार डर गई है?

पीएम मोदी का संबोधन टलने पर सियासत भी शुरू हो गई। विपक्ष के नेता पूछ रहे हैं क्या मोदी सरकार डर गई है? थोड़ी देर पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सांसदों से डर गई है। वहीं सत्ता पक्ष का ये कहना है कि विपक्ष महिलाओं को आगे कर रहा है। इन बातों से इतना तो स्पष्ट है संसद में अभी और हंगामा होने वाला है। सरकार से अभी और तीखे सवाल पूछे जाने वाले हैं। आज संसद में बजट सत्र का छठा दिन था। संसद में कई मुद्दों पर आज भी जबरदस्त बवाल देखने को मिला। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमन्यूज़लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण टला, जानिए क्या है वजह
More